रांची। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि लातेहार जिला के कचहरी परिसर में 400 टाना भगतों पर विगत दस अक्टूबर 2022 को लाठीचार्ज करना गलत था। लातेहार जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले को साजिश के तहत अंजाम दिया। तिर्की बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से टाना भगत धरना दे रहे थे। इसी बीच प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इसमें 40 टाना भगतों को गिरफ्तार कर लिया गया, ये गलत है। उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों के जेलों में रखा गया है। साथ ही 200 नामजद और 300 अज्ञात अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने लातेहार प्रशासन से पूछा कि क्या धरना दे रहे टाना भगत कोई क्रिमिनल हैं। हत्यारे हैं या उग्रवादी हैं? उन्होंने कहा कि टाना भगत का इतिहास रहा है। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ देश की आजादी में अपनी महती भूमिका निभायी है। ये हमेशा शांतिपूर्वक और अहिंसात्मक आन्दोलन के पक्षधर रहे हैं। इस आंदोलन को बहुत सोची समझी साजिश के तहत गलत दिशा में ले जाया गया। तिर्की ने कहा कि आज इन गांव में एक भी सामाजिक अगुवा नहीं बचा है। जेल में बंद टाना भगतों से मिलने से लोग कतरा रहे हैं। टाना भगतों के साथ इस तरह की कार्रवाई चिन्ता का विषय है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

