Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओडिशा: हादसे वाली साइट पर 51 घंटे बाद गुजरी पहली ट्रेन, अप और डाउन लाइन में ट्रेन सेवाएं शुरू
    Top Story

    ओडिशा: हादसे वाली साइट पर 51 घंटे बाद गुजरी पहली ट्रेन, अप और डाउन लाइन में ट्रेन सेवाएं शुरू

    adminBy adminJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता/ भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर के पास जहां भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, वहां हादसे के 51 घंटे बाद आखिरकार पहली ट्रेन गुजरी। सोमवार सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रात करीब 10:40 बजे पहली ट्रेन यहां से रवाना हुई। दुर्घटना के बाद से ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर मौजूद हैं।

    हादसे के बाद मालगाड़ी विशाखापट्टनम से राउरकेला इस्पात संयंत्र के लिए रवाना हुई। यह उसी पटरी पर चलाई गई जहां शुक्रवार शाम 7:00 बजे हादसा हुआ था। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रेन रवाना किये जाने समय रेल मंत्री हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते नजर आए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा वीडियो साझा किया है। ट्रेन गुजरते समय वे भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए लोगों को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि क्षतिग्रस्त डाउनलाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। खंड में पहली ट्रेन रवाना हुई। इसके कुछ देर के बाद उन्होंने बताया कि अप लाइन पर भी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

    इधर, सोमवार सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी बयान जारी किया है। इसमें बताया है कि डाउन लाइन पर पहली ट्रेन रात 10:40 बजे चली जबकि अप लाइन पर पहली ट्रेन रात 12:05 बजे पर चलाई गए है। दोनों ही रेलखंड पर सामान्य रेल यातायात शुरू कर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि रेल दुर्घटना में अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 800 के करीब लोग घायल हैं। रेल मंत्री ने रविवार शाम बताया था कि रेलवे बोर्ड ने इस घटना की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। शुक्रवार शाम दुर्घटना के बाद से रेलवे के 1000 से अधिक मजदूर और इंजीनियर रेल यातायात सामान्य करने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को भी पीटा
    Next Article महानगर की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत् वरण महतो, 2024 के लोकसभा चुनाव डिजिटल तरीके से लड़ने पर बनी रणनीति
    admin

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version