Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधु, प्रणय
    स्पोर्ट्स

    सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधु, प्रणय

    adminBy adminJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिंगापुर। गत चैंपियन पीवी सिंधु और एचएस प्रणय सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। सिंधु जहां थाईलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करना चाहेंगी, वहीं फार्म में चल रहे प्रणय आत्मविश्वास से लबरेज होंगे।

    सिंधु के लिए चीजें पहले जैसी नहीं रही हैं क्योंकि उन्हें पिछले साल अगस्त में टखने में चोट लगी थी। वह धीरे-धीरे मैड्रिड स्पेन मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में फाइनल और सेमी-फाइनल के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ रही है, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

    सिंगापुर ओपन के पहले दौर में सिंधु का सामना जापान की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है।

    सिंधु का यामागुची के खिलाफ 14-9 का हेड-टू-हेड जीत का रिकॉर्ड है, लेकिन पिछले साल थाईलैंड में दोनों के आमने-सामने होने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है और अब सिंधु को यामागुची के खिलाफ कुछ बेहतर करना होगा।

    दूसरी ओर, प्रणय छह साल के खिताबी सूखे को खत्म करते हुए मलेशिया मास्टर्स में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने के बाद टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। इस मनोबल बढ़ाने वाली जीत ने प्रणय के लिए भूख बढ़ा दी होगी, जो इस समय भारत के सबसे बेहतरीन एकल खिलाड़ी हैं।

    हालाँकि, चीजें उसके लिए आसान नहीं होंगी क्योंकि वह सर्किट में सबसे रोमांचक प्रतिभाओं में से एक – जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाई नारोका के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे।

    थाईलैंड में सेमीफ़ाइनल तक पहुंचने वाले लक्ष्य सेन भी मुख्य ड्रॉ में पहुंचने की उम्मीद कर रहे होंगे लेकिन चीनी ताइपे के पांचवें वरीय चाउ टिएन चेन उनके सामने बड़ी चुनौती होंगे।

    2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत अपने शुरुआती दौर में थाईलैंड के कांटाफॉन वांगचारोएन से भिड़ेंगे, जबकि ऑरलियन्स मास्टर्स के विजेता प्रियांशु राजावत का सामना जापान के कांता सुनेयामा से होगा।

    महिला एकल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन से भिड़ेंगी, इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अतीत में इस भारतीय को काफी सफलता मिली थी। लेकिन चोटों और उम्र का साइना पर असर पड़ा है और वह पिछले दो मौकों में पूर्व थाई विश्व चैंपियन से आगे नहीं निकल पाई हैं।

    पुरुष युगल में, दुनिया के नंबर 4 चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, जिन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन सुपर 750 जीता था, जापान के अकीरा कोगा और ताइची सैटो के खिलाफ शुरुआत करेंगे, जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला फ्रांस की लुकास कोर्वी और रोनन लबार के खिलाफ उतरेंगे।

    महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना पहले दौर में हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लाम से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश का नेतृत्व करेंगे लिटन दास
    Next Article मप्र: गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज आज ग्वालियर में
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version