Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बंगाल में नेताओं का जमघट
    राज्य

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बंगाल में नेताओं का जमघट

    adminBy adminJune 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में जनसंपर्क अभियान की अपनी योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भी बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। गत एक जून से यह अभियान शुरू हुआ है जो 30 जून तक जारी रहेगा। अलग-अलग राज्यों से चुने गए 160 नेताओं को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

    पश्चिम बंगाल में अभियान का नेतृत्व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में से एक, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता कर रहे हैं। उनके साथ बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय भी हैं। फिलहाल इन दोनों के नेतृत्व में हुगली, बर्दवान-दुर्गापुर, बिष्णुपुर और बनगांव में बैठकों का दौर चल रहा है।

    हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में कविंदर गुप्ता ने बताया, “हम अलग-अलग तरीकों से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकें, पार्टी के किसानों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जातियों और जनजातियों, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठकें, महत्वपूर्ण व्यक्तियों, पार्टी के पुराने सदस्य, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, व्यवसायी , कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, ब्लॉगर, ट्रेड यूनियन नेता, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी आदि से मुलाकात की जा रही है।

    21 जून को विभिन्न क्षेत्रों में योग दिवस मनाया जाएगा। श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को भी कई सार्वजनिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा महीने के आखिरी रविवार 25 जून को प्रधानमंत्री मोदी के ”मन की बात” कार्यक्रम को हर जगह प्रसारित करने का प्रयास किया जाएगा।

    कविंदर ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश भूमि बंदरगाह का दौरा किया था। केंद्र की 450 करोड़ रुपये की इस परियोजना में क्षेत्रीय स्तर पर कैसे और किस हद तक लाभ मिलेगा, इस बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। मंगलवार को बर्दवान जा रहे हैं। सर्वमंगला मंदिर में कई बैठकें और सभाएं हो रही हैं। बुधवार और गुरुवार को भी उनके पूरे दिन कार्यक्रम हैं।

    अन्य राज्यों से भाजपा के नेता जो पश्चिम बंगाल में हैं, उनमें रांची की मेयर और इस राज्य में पार्टी की सह पर्यवेक्षक डॉ. आशा लकड़ा हैं। उन्होंने सोमवार को श्रीरामपुर में कुछ रैलियों में हिस्सा लिया था। मंगलवार को कांथी में उनके तीन और खेजूरी और बजकुल में एक-एक कार्यक्रम हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का दौरा किया था।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने सोमवार को तारापीठ और नलहाटी का दौरा किया। मंगलवार को, उन्होंने दक्षिण 24 परगना के नामखाना में दो, गंगासागर और रुद्रनगर में एक-एक कार्यक्रम निर्धारित किया है। केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल मंगलवार को बीरभूम में चार खास जगहों का दौरा कर रहे हैं।

    भाजपा के राज्य सह पर्यवेक्षक अमित मालवीय मंगलवार को वैष्णवनगर, ”विकासतीर्थ” फरक्का एनटीपीसी जाने वाले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रयागराज विधायक सिद्धार्थ नाथ मंगलवार को दो ”विकासतीर्थ” दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन और सियालदह मेट्रो स्टेशन का दौरा करने वाले हैं।

    इस अभियान में भाजपा अखिल भारतीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार, पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरांव सहित अन्य भाग ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिलायंस फाउंडेशन का ओडिशा ट्रेन हादसा पीड़ितों की मदद का ऐलान
    Next Article भारी वजन वाले स्वदेशी टॉरपीडो ने पानी के भीतर लक्ष्य को बनाया निशाना
    admin

      Related Posts

      8 अक्टूबर को रांची आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की करेंगे समीक्षा

      October 6, 2026

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026

      5 अक्टूबर को भाजपा की अहम बैठक, गजेंद्र पटेल और पवन साय होंगे शामिल

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • साहिबगंज में CSP से 2.45 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
      • दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में कड़ी सुरक्षा, छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात
      • 8 अक्टूबर को रांची आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की करेंगे समीक्षा
      • रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, नौ अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट
      • ‘फॉर्म 6 में किसने बदलाव किया, फैसला सर्वसम्मति से हुआ या बहुमत से?’ CEC के निलंबन की मांग SC ने ठुकराई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version