Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मप्रः मुख्यमंत्री 10 जून को लाडली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे एक-एक हजार रुपये
    राज्य

    मप्रः मुख्यमंत्री 10 जून को लाडली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे एक-एक हजार रुपये

    adminBy adminJune 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जबलपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्टर – एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
    जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की एक-एक हजार रुपये पहले माह की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। इसके लिए जबलपुर में 10 जून को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह तैयारियों का गुरुवार की देर शाम कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी ने जायजा लिया।

    मुख्यमंत्री चौहान सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे भव्य समारोह में लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इसके बाद प्रत्येक माह की 10 तारीख को यह पात्र महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

    समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गैरिसन ग्राउंड पहुँचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था तथा समारोह स्थल की साज-सज्जा के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े, अपर कलेक्टर मिशा सिंह एवं विमलेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल एवं सभी सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के 10 जून को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लिये गैरिसन ग्राउंड में विशाल डोम बनाये जा रहे हैं। समारोह में जबलपुर सहित आसपास के जिलों की लाडली बहनाएं भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री चौहान समारोह में की शाम छह बजे सिंगल क्लिक से प्रदेशभर की लाडली बहनाओं के खाते में राशि अंतरित करने के साथ ही बहनों को सम्बोधित भी करेंगे। समारोह स्थल तक मुख्यमंत्री को सृजन चौक से रथ पर लाया जाएगा। समारोह में मशहूर गायिका प्राजक्ता शुक्रे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी समारोह स्थल पर लगाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में आयोजित किये गये लाडली बहना सम्मेलनों के छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान विकास एवं निर्माण के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी समारोह में करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत ,चार घायल
    Next Article अफगानिस्तान के बदख्शां में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version