Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सरेंडर के पहले कुंदन ने बेचे थे हथियार
    रांची

    सरेंडर के पहले कुंदन ने बेचे थे हथियार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कुंदन पाहन के बारे में आजाद सिपाही को कुछ चौंकानेवाली जानकारियां मिली हैं। अपना साम्राज्य स्थापित करने के बाद कुंदन पाहन का संबंध धीरे-धीरे भाकपा माओवादियों से कटता गया था। संगठन और कुंदन पाहन के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। इस दौरान कुंदन कुछ दूसरे संगठनों के नजदीक आ गया था। कुंदन ने चालाकी दिखाते हुए माओवादियों से बचने के लिए टीपीसी के साथ नजदीकियां बढ़ायी थीं। इसी क्रम में कुंदन पाहन की टीपीसी के भीखन गंझू से नजदीकी हुई।
    इसके बाद बदलते हालात के मद्देनजर कुंदन ने सरेंडर का फैसला किया। यह उसके लिए जरूरी भी था। उसका निर्णय पुलिस के लिए भी अहम था, क्योंकि पुलिस के हाथ कुंदन की गर्दन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसी बीच कुंदन को एक लिंक मिला और उसने पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क साधा। जब बात बनने लगी, तब उसने टीपीसी के लोगों से हथियारों का सौदा किया। उसने टीपीसी को 2 मोर्टार, हैंड ग्रेनेड, 12 एके 47 और 3 एके 56 समेत कई छोटे-बड़े हथियार बेच दिये।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल ही कुंदन आत्मसमर्पण करना चाहता था, लेकिन अचानक हुई नोटबंदी के बाद उसने पैसों को खपाना जरूरी समझा। नोटबंदी के कारण उसे हथियारों के पैसे भी समय पर नहीं मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरेंडर से पहले टीपीसी के भीखन गंझू ने कुंदन पाहन से हथियार खरीदे थे और उसके एवज में साठ लाख रुपये उसे मिले थे। ऐसे भी कुंदन पाहन जैसे दुर्दांत नक्सली के पास से एक भी हथियार का नहीं मिलना इस बात का स्पष्ट इशारा है कि उसने हथियार बेचे या कहीं खपा
    दिये हैं।
    उधर हथियार बेचे जाने की सूचना से एमसीसी का सुधाकरण काफी नाराज था। इसके बाद से ही कुंदन उसके निशाने पर था। कुंदन भी इससे वाकिफ था। इसी बीच पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ उसकी बातचीत पक्की हो गयी और उसने सरेंडर कर दिया। कुंदन पाहन का सरेंडर पुलिस के लिए निश्चित रूप से सफलता की बात है और झारखंड के लिए चैन की बात। सबसे ज्यादा राहत की सांस वे ग्रामीण ले रहे हैं, जिनके बच्चों को कुंदन जबरदस्ती संगठन में शामिल करा कर बंदूक थमा देता था। वे अभिभावक भी चैन की सांस ले रहे हैं, जिनकी बच्चियों को कुंदन संगठन में शामिल करा कर गलत काम करता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा में मनरेगा जेइ तीन हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article आजसू के केंद्रीय सचिव गुणानंद महतो ने थामा भाजपा का दामन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

    June 8, 2025

    झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

    June 8, 2025

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
    • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version