रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गुणानंद महतो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अपने समर्थकों के साथ गुणानंद महतो ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारों के प्रति समाज में दिनोंदिन विश्वास बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आजसू पार्टी के जिला और प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में बल मिलेगा। गुणानंद महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संगठन उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, उसे वे बेहतर तरीके से निभायेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद रामटहल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश एवं प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राजेश शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, विधायक राम कुमार पाहन, सुनील साहू, वरूण तिवारी, कुणाल यादव, राकेश चौधरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
गुणानंद महतो के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्रजेश कुमार महाराज, अमर कुमार सोनी, राजू प्रसाद, दिलेश्वर कुमार महतो, रतन कुमार चौबे, प्रमोद कुमार जयसवाल, कैलाश प्रजापति, हेमंत कुमार महतो, विनय कुमार, अशोक गोस्वामी, तेजू प्रजापति, बिमलेश यादव, कुलदीप महतो, राहुल यादव, बिनोद महतो, रमेश कुमार प्रजापति, परमेश्वर घासी, बिहारी महतो, भीम महतो, मनोरंजन दिवान, लालकेश्वर महतो एवं धीरज जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।