Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां नर्मदा का पूजन कर किया चुनावी अभियान का शंखनाद
    राजनीति

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां नर्मदा का पूजन कर किया चुनावी अभियान का शंखनाद

    adminBy adminJune 12, 2023Updated:June 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचीं। वे यहां इस साल के अंत में प्रदेश में प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए आई हैं। उन्होंने सबसे पहले ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ 20 मिनट तक नर्मदा पूजन किया। इसके बाद वे शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंची, जहां मंच से 11 पंडितों ने शंख बजाकर चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद किया।

    प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह विमान से जबलपुर आईं और डुमना एयरपोर्ट से सीधे गौरीघाट पहुंचकर नर्मदा पूजन किया। यहां 11 पुजारियों ने मंत्रों का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने उमाघाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भंवरताल गार्डन पहुंचीं, जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रियंका वाड्रा भंवरताल गार्डन में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद लोक नृत्य कलाकारों से मिलीं और आदिवासी नेताओं से मिलकर उनका हालचाल पूछा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    इसके बाद प्रियंका ने स्मारक ग्राउंड में आयोजित सभा के मंच से मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमल नाथ को उन्हें बजरंग बली का गदा भेंट किया गया। कांग्रेस ने जबलपुर में तिराहों-चौराहों पर राम भक्त हनुमान की 30-30 फीट की गदा (प्रतीक के तौर पर) लगाई हैं। एक कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान जी की वेशभूषा में सभा में पहुंचा है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रियंका की सुरक्षा में पुलिस के 200 से अधिक अफसर और जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

    यह मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं: कमलनाथ
    सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रियंका गांधी ने यहां आने से पहले नर्मदा पूजन की शर्त रखी थी। संस्कारधानी जबलपुर आकर मुझे जवानी के दिनों की याद आती है। यह मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया है। हमारे संस्कार दिल और रिश्ते जोड़ने के हैं। हमारे देश के अलावा किसी देश में इतने धर्म, जातियां, देवी-देवता, त्योहार नहीं हैं। जोड़ने की संस्कृति की राजधानी जबलपुर है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं, गर्व से कहता हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। 15 साल बाद दिसंबर 2018 में आपने कांग्रेस की सरकार चुनी। शिवराज सिंह ने हमें किसानों की हत्या, बेरोजगारी, महिला अत्याचार में नंबर-1 प्रदेश सौंपा। मैं मुख्यमंत्री था, सौदा कर सकता था, लेकिन मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं बनाना चाहता था। मैंने कहा कि मुझे कुर्सी नहीं चाहिए, मैंने सौदा नहीं किया।

    मैं शिवराज को कलाकारी में नहीं हरा सकता, पर सच्चाई में हरा सकता हूं
    कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना की मौत, माफिया राज, रेप, घर-घर शराब दी। यह उनकी उपलब्धि है। मैं उनसे मुकाबला नहीं कर सकता। उनके नाचने से मुकाबला नहीं कर सकता। उन्हें कलाकारी में नहीं हरा सकता। घोषणाओं में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं। शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं कि ये चुनाव किसी उम्मीदवार का, पार्टी का नहीं है, ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है। आपको तय करना है आप कैसा प्रदेश आगे की पीढ़ियों को सौंपना चाहते हैं।

    इससे पहले सभा में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ। विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड में एक भी मंत्री नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास से वंचित रखा गया। मैं कहता हूं कांग्रेस की सरकार आने पर जबलपुर और आसपास 10 हजार नौकरियां मिलेंगी। नर्मदा में रेत का अवैध खनन बंद होगा। हमने इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार नहीं देखी। इन्होंने ईश्वर को भी नहीं छोड़ा। ईश्वर के मंदिर को भी खंडित कर दिया। ईश्वर इन्हें माफ नहीं करेगा। अब तो कांग्रेस का आना तय है। सभा को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड : ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का अनुमान, मौसम विभाग की पांच दिन की चेतावनी जारी
    Next Article पोरबंदर से 320 किमी दूर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, द्वारका-ओखा से 2500 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
    admin

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version