Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनिल कुंबले से कोई समस्या नहीं, अफवाहें मत फैलाइए: विराट कोहली
    Top Story

    अनिल कुंबले से कोई समस्या नहीं, अफवाहें मत फैलाइए: विराट कोहली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंघम: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अनिल कुंबले के साथ मतभेद की अटकलबाजियों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्य कोच से उन्हें कोई समस्या नहीं थी और यह पूरी घटना सिर्फ अफवाह है। कोहली ने रविवार को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस ट्राफी के शुरुआती मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘काफी ज्यादा अटकलें लगाई गई हैं और जो लोग चेंज रूम का हिस्सा नहीं थे, उन्होंने काफी चीजें लिखी हैं जो काफी हैरानी की बात है। ऐसी कोई भी समस्या नहीं है।

    एक अन्य पत्रकार ने जब सवाल दूसरे तरीके से पूछा कि पिछले साल कुंबले के साथ उनका सफर कैसा रहा तो उन्होंने बिना किसी भाव के कहा, ‘यह सफर सचमुच काफी अच्छा रहा है। पूरी यात्रा अच्छी रही।’ कुंबले के साथ कथित मतभेदों के बारे में कप्तान ने स्पष्ट किया कि किसी को भी सिर्फ टिप्पणी करने से पहले हालात के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

    मीडिया को लिया आड़े हाथ
    कोहली ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘सहमति और असहमति होती है। मैं उन चीजों के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा जिनके बारे में मैं पहले से ही नहीं जानता। मैं अटकलें नहीं लगाउंगा। मुझे लगता है कि इस समय धैर्य की कमी है और कोई भी अपनी गलती स्वीकारने को तैयार नहीं है। अगर आप (मीडिया) कुछ चीज लिखते हो और यह गलत हो जाता है तो आप यह कहने के बजाय कि समस्या का निवारण हो गया, इतना तो स्वीकार कीजिए कि आप गलत थे।’

    टीम को बताया परिवार
    कोहली ने टीम को परिवार की तरह बताते हुए कहा कि इसमें आपस में असहमति हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘असहमति होना सामान्य है, यहां तक कि घर में भी, कोई भी सभी चीजों पर सहमत नहीं होता। यह तो इंसान का स्वभाव है। जब आप किसी चीज के बारे में पूरी तरह से नहीं जानते तो अफवाहें मत फैलाइए और अटकलें मत लगाइए, सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान रखिए।’ कोहली ने कहा कि वह समझते हैं कि मीडिया को अपना काम करना होता है और वह इस पर टिप्पणी करने के बजाय अपने काम, क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाएंगे।

    कोचों के आवेदन पर सवाल पर लगभग चुप ही रहे कोहली
    BCCI ने कुंबले के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद कोचों के आवेदन क्यों मंगाए, इस पर उन्होंने विस्तार से बात नहीं की। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह समझ नहीं आता कि एक प्रक्रिया के बारे में इतनी अटकलें क्यों हैं, मैं इस बारे में नहीं जानता, मैं जानना भी नहीं चाहता। जब एक इतना अहम टूर्नामेंट चल रहा है, जिस पर सभी की नजरें लगी हैं तब काफी लोग टूर्नामेंट से पहले अफवाहें ढूंढ रहे हैं। वे अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं, हम अपनी आजीविका पर ध्यान लगाएंगे। लेकिन मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि जब तक आप किसी चीज का हिस्सा नहीं हो, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अटकलें लगानी चाहिए और फैसला करना चाहिए।’

    मैदानी दबाव से निपटने के सवाल पर यह बोले कोहली
    मैदानी दबाव से निपटने के सवाल में कोहली ने कहा कि जब वह मैदान पर होते हैं तो पूरी तरह से बदल जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब आप सोच रहे होते हैं, आपको इससे निपटना होता है। जब मैं नहीं सोचता तो मैं आराम से काम करता हूं। मैं हर समय खुद को दबाव में नहीं रखता। मैं जब कप्तान भी नहीं था, तब भी गैर जिम्मेदारी से नहीं खेला। मुझे नहीं लगता कि मुझे कप्तान के तौर पर कुछ अतिरिक्त करना पड़ा।’

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर यह कहा कोहली ने
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच को उन्होंने एक अन्य मैच की तरह करार दिया। कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान लगाती है। हम प्रत्येक मैच में एक ही मानसिकता के साथ उतरते हैं कि हम भारत के लिए खेलते हैं और इसमें कभी भी कोई बदलाव नहीं होता।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल खत्म
    Next Article सोने पर तीन, टैक्सटाइल्स पर छह और बिस्कुट पर 18 फीसदी लगेगा टैक्स
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

    April 26, 2026

    JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

    April 26, 2026

    मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version