Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»9 साल बेमिसाल,सभी मोर्चा है खुशहाल: दीपक प्रकाश
    झारखंड

    9 साल बेमिसाल,सभी मोर्चा है खुशहाल: दीपक प्रकाश

    adminBy adminJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर जाएं मोर्चा के कार्यकर्ता

    रांची। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिठौरिया मैदान में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ विधायक समरी लाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जीतू चरण राम, नरेंद्र कुमार, अनिल टाइगर, जगलाल महतो, सुषमा देवी, अशोक राम, कमलेश राम, सुरेश राम, इमरान अंसारी, उत्पल शाहदेव, चुनींद्र महतो, बिशुन उरांव, सुरेंद्र गोप सहित सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धियों की दृष्टि से बेमिसाल रहा हैं। गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। विगत 9 वर्षों में दुनिया के सामने तिरंगा का सम्मान बढ़ा है जिसपर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सर्वव्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी विकास के रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सातों मोर्चा के कार्यकतार्ओं के लिए भी यह गौरवशाली क्षण है क्योंकि मोदी सरकार ने सभी क्षेत्र के लिए कल्याणकारी योजनाओं को केवल प्रारंभ ही नही किया बल्कि धरातल पर तेज गति से उतारा। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता इस बात को अवश्य बताएं कैसे मोदी सरकार ने दलित वंचित समाज के लिए योजनाएं लागू की। आज जनधन खाता हो या शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना हो ,गरीब कल्याण अन्न योजना,या आयुष्मान योजना सभी में दलित समाज के लोग शत प्रतिशत लाभान्वित हो रहे। कार्यकर्ता बताएं कैसे मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित किया। कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी कल्याणकारी योजनाओं के साथ कैसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया,एक सामान्य परिवार से जुड़ी जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद पर आसीन कराकर विश्व में समाज को महिमा मंडित किया यह बताने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत की जनशक्ति पर भरोसा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट जनता भाजपा और एनडीए के खाते में देकर मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार तीसरी बार बनाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीट यूजी 2023 परीक्षा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article स्क्वैश विश्व कप : भारत ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 4-0 से हराया
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

      October 7, 2026

      ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रांची में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘कटे वोटरों’ को ‘भूत’ बनाकर जताया विरोध

      October 7, 2026

      रूपी सोरेन की स्थिति गंभीर, CM हेमंत सोरेन भी अस्पताल में मौजूद

      October 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
      • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रांची में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘कटे वोटरों’ को ‘भूत’ बनाकर जताया विरोध
      • रूपी सोरेन की स्थिति गंभीर, CM हेमंत सोरेन भी अस्पताल में मौजूद
      • राजनाथ सिंह ने स्वदेशी एयरो-इंजन क्षमता मजबूत करने पर दिया जोर, HAL कोरापुट ने बनाया 2,000वां इंजन
      • पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे, मंदिर में पूजा कर देश सेवा का वादा दोहराया, नेताओं की बधाई का लगा तांता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version