Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज आयेंगे
    रांची

    रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज आयेंगे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा चार जून यानी रविवार को चार दिवसीय झारखंड दौरे पर सुबह 9.15 बजे रांची आयेंगे। सिन्हा केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी रांची मंडल रेल प्रबंधक एके अग्रवाल ने दी। अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम सहित कई आलाधिकारी भी चार जून को रांची पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रांची स्टेशन पर लिफ्ट लगने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। वे चक्रधरपुर डिविजन में लो हाइट सब वे का उद्घाटन भी रांची स्टेशन से ही करेंगे।

    सिन्हा रांची जंक्शन पर डीलक्स शौचालय, आठ एवं नौ नंबर प्लेटफॉर्म पर ओवरब्रिज और डेहरी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
    गुमला जायेंगे रेल राज्यमंत्री : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रविवार को गुमला जायेंगे। गुमला जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेल राज्यमंत्री शहर के नगर भवन में नगर और जिले की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान पर विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि गुमला की बहुप्रतीक्षित मांग रेलवे लाइन से गुमला को जोड़ने के विषय पर भी चर्चा होगी।
    सिन्हा के चार दिनों का कार्यक्रम : मोदी के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के समन्वयक अनंत ओझा के मुताबिक रविवार को मनोज सिन्हा रांची में 11 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। 12 बजे पार्टी के प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा सायं 4 बजे गुमला में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे गुमला के विशुनपुर में विकास भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पांच जून को मनोज सिन्हा सायं 4.30 बजे रांची आरोग्य भवन, बरियातू में विकास भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    छह जून को साहेबगंज में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। वहां वह 10.30 बजे प्रेसवार्ता के बाद 12.15 बजे राजमहल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त साहेबगंज के अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि में कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे।

    पोस्टमैन मोबाइल एप का उद्घाटन करेंगे सिन्हा
    रांची। पोस्टमैन मोबाइल एप का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा करेंगे। पोस्टमैन मोबाइल एप के उद्घाटन समारोह का आयोजन होटल बीएनआर चाणक्या में किया गया है। यह जानकारी शनिवार को सहायक डाक महाध्यक्ष एसके सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमैन मोबाइल एप का उद्घाटन दोपहर एक बजे किया जायेगा। इस अवसर पर डाक विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोर सिंह पहुंच गये विहिप कार्यालय, हो गया हंगामा
    Next Article धालभूमगढ़ में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में 15 तक रहेगी धूप और बारिश की स्थिति

    June 10, 2025

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    June 9, 2025

    झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version