Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लव जेहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को रांची की ला रही पुलिस
    Top Story

    लव जेहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को रांची की ला रही पुलिस

    adminBy adminJune 15, 2023Updated:June 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। लव जेहाद मामले में अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान को गुरुवार को अररिया व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया।जिसके बाद रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उसे लेकर रांची गई है।

    आरोपी तनवीर पर भागलपुर की एक महिला मॉडल ने यौन शोषण,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे।मामले में रांची के डोरंडा थाना में तनवीर अख्तर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।अररिया की सिकटी थाना पुलिस के सहयोग से रांची की डोरंडा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।वह पिछले कुछ दिनों से नेपाल में रह रहा था।डोरंडा थाना क्षेत्र के युनुस चौक के पास रहने वाला है।

    लव जेहाद मामले में रांची पुलिस ने आरोपी तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान को उस समय गिरफ्तार किया,जब वह नेपाल से सिकटी थाना क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। मुम्बई में रह रही भागलपुर की एक महिला मॉडल ने तनवीर अख्तर पर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी तनवीर अख्तर फरार चल रहा था। मामले में महिला मॉडल ने मुम्बई से रांची पहुंच कर पिछले दिनों 164 का बयान भी दर्ज कराया था। आरोपी तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान रांची में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता था। महिला मॉडल का आरोप है कि वह वर्ष 2021 में मॉडलिंग सीखने के लिए रांची आई थी और तनवीर के इंस्टीट्यूट में अपना दाखिला कराया था।इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी।

    महिला मॉडल का आरोप है कि एक त्योहार एक अवसर पर इंस्टीट्यूट में हुई पार्टी में तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे धोखे से पिला दिया था। जब उसे नशा चढ़ गया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करता था।

    महिला मॉडल का आरोप है कि तनवीर अख्तर मुझ पर लगातार धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दवाब बना रहा था।जब इनकार कर दिया तो उसने कई आपत्तिजनक तस्वीरें मेरे परिवार के सदस्यों को भेज दी थी।इस कारण मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। पिछले दिनों तनवीर के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराने मुंबई से रांची पहुंची मॉडल ने आरोपी तनवीर के खिलाफ कई साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।

    इधर, कोर्ट में पेशगी के बाद रांची ले जाने के क्रम में पूछे जाने पर तनवीर ने सारे आरोपों से इनकार किया।उसने कहा कि दोनों के बीच एक बॉस और कर्मचारी का रिश्ता था। उसने रुपये देकर हर तरह से उसकी मदद की थी, लेकिन इस बीच उसकी कंपनी घाटे में चली गई।इस कारण उसने उससे पैसे वापस करने की मांग की। जिसके बाद वह मॉडल लव जेहाद की बात करने लगी। एक मुस्लिम युवक होने के कारण उसे साफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैदिक मंत्रोच्चार के साथ अमेरिकी संसद में हुआ पहला हिन्दू-अमेरिकन सम्मेलन
    Next Article एक माह में 203 पेशेवर अपराधी सहित 548 को बेगूसराय पुलिस ने भेजा जेल
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version