Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एक माह में 203 पेशेवर अपराधी सहित 548 को बेगूसराय पुलिस ने भेजा जेल
    बिहार

    एक माह में 203 पेशेवर अपराधी सहित 548 को बेगूसराय पुलिस ने भेजा जेल

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। एसपी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय में गुरुवार को किया गया। जिसमें मुख्यालय एवं यातायात सहित सभी डीएसपी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, लोक अभियोजक, एएलटीएफ एवं वज्रा प्रभारी को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

    लोक अभियोजकों को गैंगस्टर, महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपराधिक मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। लंबित मामलों की सूची तैयार करते हुए व्यापक कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई करने को कहा गया है। पॉक्सो एक्ट, जुवनाईल एक्ट, आर्म्स एक्ट, एक्साईज एक्ट आदि पर गहन समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

    एसपी ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में मई में 27 अवैध हथियार एवं 115 गोली जब्त किया गया। मई में लूट के तीन एवं हत्या के आठ मामले दर्ज हुए हैं। 548 आरोपियों को जेल भेजा गया, जिसमें 203 पेशेवर अपराधी हत्या, डकैती, लूट एवं अन्य कांडों में वांछित थे। 28 आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनता दरबार में 680 लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।

    मई में कई बड़े अपराधिक घटना की योजना को विफल किया गया। हत्या सहित कई बड़े मामलों का खुलासा कर शामिल आरोपियों को जेल भेजा गया है। मई माह में शराब के धंधे में लिप्त रहे 12 अभियुक्तों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया, शनिवार को गुंडा परेड होगा। 35 पुलिसकर्मियों को सुसेवांक एवं 52 पुलिसकर्मियों को नगद राशि से उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।

    286 कांड में 306 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। त्वरित विचारण (स्पीडी ट्रायल) के माध्यम से दस कांडों में 18 आरोपियों को सजा दिलाई गई। जिसमें दस अपराधियों को आजीवन कारावास, दो को 20 वर्ष, एक को सात वर्ष, एक को चार वर्ष, दो को तीन वर्ष एवं एक को छह माह की सजा दिलाई गई। मद्यनिषेध में 92 नए मामले दर्ज कर 174 को जेल भेजा गया, 13 वाहन जब्त किया गया है।

    अवैध शराब के विरूद्ध महाअभियान में 2521 स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें करीब 545 लीटर देशी एवं करीब 3940 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस महाअभियान में 45 भट्ठी धवस्त करते हुए 16525 लीटर अर्द्धनिर्मित कच्चा शराब को नष्ट किया गया। वज्रा टीम द्वारा अपराध शीर्ष में 118 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके प्रभावी कार्रवाई के कारण 28 अपराधियों ने डर से पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

    सभी थाना एवं अनुमंडल स्तर पर 115 थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 575 नए मामले आए तथा 503 मामलों का निष्पादन किया गया। 12074 वाहनों की जांच कर दोषी पाए गए वाहन चालकों पर सुसंगत धाराओं में धाराओं में चलान कर 87 हजार जुर्माना वसूला गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलव जेहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को रांची की ला रही पुलिस
    Next Article गुजरात: कच्छ के जखौ बंदरगाह से महज 80 किलोमीटर दूर है बिपरजॉय चक्रवात
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version