Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»केन्द्र सरकार के खिलाफ बिहार में महागठबंधन दलों ने सभी 534 प्रखंडों में दिया धरना
    बिहार

    केन्द्र सरकार के खिलाफ बिहार में महागठबंधन दलों ने सभी 534 प्रखंडों में दिया धरना

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में नीतीश की अगुवाई वाली महा गठबंधन दलों के नेताओं ने राज्य स्तर पर गुरुवार को केन्द्र सरकार के खिलाफ सामूहिक धरना का आयोजन किया, जिसमें पार्टी नेताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी दलों के नेताओं ने एक मंच से केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्य के 534 प्रखंडों पर संयुक्त रूप से धरना दिया है।

    पटना के कुम्हरार में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन के आंदोलन का आगाज हो चुका है। विपक्षी एकता की बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर कहा कि यहां कोई आ जाए, अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार का जाना तय है।

    मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और जनता ने मन बना लिया है मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना है। इस धरना को लेकर राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि केन्द्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन की ओर से राज्य स्तर पर यह पहला आन्दोलनात्मक कार्यक्रम है। महागठबंधन में शामिल दलों के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सभी विधायक अपने अपने क्षेत्रों में आयोजित धरने में शामिल हुए। धरने के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सम्बद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

    इस धरना में जातिगत गणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, संविधान और लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, दलितों और गरीबों के खाद्य, आवास और अन्य लाभकारी योजनाओं में लगातार हो रही कटौती, मनरेगा जैसी योजना में कटौती, किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी को कानूनी मान्यता देने तथा इसका विस्तार कर सभी फसलों पर लागू करने, नफरत और उन्माद-उत्पात की राजनीति पर रोक लगाने के साथ हीं जन सरोकार से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया गया। धरना में महागठबंधन में शामिल सभी छह दलों राजद, जदयू, कांग्रेस, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के 35 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना
    Next Article कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस 23 जून के बाद होगी शामिल : शकील खान
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version