Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, वॉल स्ट्रीट में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, वॉल स्ट्रीट में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी

    adminBy adminJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करने के अगले दिन वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों ने बढ़त के साथ कारोबार का अंत किया। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों ने 1 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगा कर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिलाजुला कारोबार करके बंद हुए। जबकि एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना नजर आया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने के फैसले को लेकर निवेशकों में उत्साह का माहौल देखा गया। डाओ जोंस 428.73 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,408.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.22 प्रतिशत की छलांग लगाकर 4,425.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 156.34 यानी 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,782.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी की वजह से दबाव में कारोबार करते नजर आए। आपको बता दें कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जिसकी वजह से ब्याज दर 22 साल के सबसे ऊंचे स्तर 4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी का असर यूरोपीय बाजार के कारोबार पर साफ-साफ नजर आया।

    पिछले सत्र के कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार के 1 सूचकांक में तेजी का रुख देखा गया, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,628.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स ने 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,290.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,290.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 7 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,312.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.43 प्रतिशत फिसल कर 6,685.11 अंक के स्तर पर आ गया है।

    दूसरी ओर एसजीएक्स निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,814 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,557.51 अंक के स्तर पर बना हुआ नजर आ रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.57 प्रतिशत की छलांग लगाकर 3,261.33 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 151.57 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ फिलहाल 19,980.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 2,619.96 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,562.47 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,265.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछले
    Next Article मुख्यमंत्री से मिले राज्य आवास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष
    admin

      Related Posts

      एच-1 बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी नवाचार पर पड़ेगा असर, भारत के स्टार्टअप को मिलेगा लाभ: अमिताभ कांत

      September 20, 2025

      आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़

      September 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version