Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार के नवादा में लू से दो दर्जन लोगों की मौत, प्रशासन ने चार की पुष्टि की
    बिहार

    बिहार के नवादा में लू से दो दर्जन लोगों की मौत, प्रशासन ने चार की पुष्टि की

    adminBy adminJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। बिहार के नवादा जिले में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। लू की चपेट में आने से दो दिनों में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिए जाने के कारण कई लोगों की रजिस्टर में एंट्री नहीं हो सकी है।शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।

    रजिस्टर में एंट्री नहीं होने और पोस्टमार्टम नहीं होने की वजह से मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं डॉक्टर के द्वारा मात्र 4 लोगों की ही पुष्टि की जा रही है। ड्यूटी में रहे डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि मेरे ड्यूटी के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। बहरहाल, लू से मौत की घटनाओं ने वर्ष 2019 की याद ताजा करा दी है।

    शनिवार को नरहट प्रखंड के अबगिल गांव की उर्मिला देवी ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों के मुताबिक वह दोपहर में घर के बाहर चापाकल पर नहा रही थी। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें नरहट पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी महिला को विम्स पावापुरी के लिए रेफर कर दिया गया।जब तक परिजन एम्बुलेंस की व्यवस्था करते, तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार करीब सात लोगों की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इसके पहले गुरुवार तक 20 लोगों की मौतें हुईं है।

    फिलहाल प्रतिदिन अकेले सदर अस्पताल में 400 से अधिक लोग इन शिकायतों को लेकर पहुंच चुके हैं। निजी क्लीनिक में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

    जिले में गर्मी का सितम जारी है। आलम यह है कि पौ फटते ही सूरज आग उगल रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लू बहने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

    नवादा सदर अस्पताल के सर्जन डॉक्टर मुकेश कुमार ने कहा है कि भीषण गर्मी व लू से अब तक सदर अस्पताल में हमारे ड्यूटी के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। दो बॉडी डेड आए थे और इलाज के दौरान भी दो मौत हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनटीपीसी बरौनी को मिला जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार
    Next Article मनोहर हत्याकांड पर कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर असामाजिक तत्वों को सरंक्षण देने का आरोप
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version