Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गडकरी ने किया दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण
    Breaking News

    गडकरी ने किया दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण किया। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत आई है।

    इस अवसर पर आयोजित ‘गौरवशाली भारत रैली’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे पर दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के साथ-साथ करनाल बाईपास तथा अंबाला शहर के लिए नए बाईपास का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 3700 करोड़ रुपये है।

    मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 17 नेशनल हाईवे बन चुके हैं और विशेष बात यह है कि हरियाणा शायद एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जिसके सब जिला केंद्र नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं। इसके अलावा भी भविष्य में कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी सरकार थ्री-सी पर प्रहार करती है, जिसमें करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति पर हमने गहरी चोट की है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि 3-सी पर प्रहार करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने 5-एस शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर दिया है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र नागरिकों को हर योजना का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है।

    मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में 86,000 नौकरियां दी गई, जबकि हमारी सरकार अभी तक 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है और 60,000 नौकरियां पाइप लाइन में हैं। इस प्रकार हमारी सरकार के 10 साल पूरे होने पर नौकरियों की संख्या 1,70,000 हो जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली श्रीमती निर्मल चौधरी, महिपाल ढांडा, कृष्ण मिड्ढा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2.5 हजार लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी बनाने की ओर अग्रसर है देश : पीयूष गोयल
    Next Article राजस्थान के अजमेर और जोधपुर में बारिश का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा
    azad sipahi

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version