रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया- समस्त राज्यवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज, समृद्ध राज्य और देश का द्योतक है। आप सभी स्वस्थ रहें, निरोग रहें, यही कामना करता हूं।