पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। नीतीश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी किया है। जदयू ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लिखा है, “आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग अपनाकर हम स्वस्थ जीवन की रचना कर सकते हैं”। हालांकि, तबीयत खराब होने की वजह से इस वर्ष योगाभ्यास में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो पाये। इसे लेकर भाजपा ने उनपर तंज भी कसा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं
Previous Articleमैंने मुंह खोल दिया तो सबका धोती पजामा खुल जाएगा : प्रशांत किशोर
Related Posts
Add A Comment