Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»हाथों में तिरंगा और `मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लंबी यात्रा कर पहुंचे भारतवंशी
    विदेश

    हाथों में तिरंगा और `मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लंबी यात्रा कर पहुंचे भारतवंशी

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भारतीय मूल के नागरिकों में खासा आकर्षण देखा जा रहा है। लंबी यात्रा कर पहुंचे लोग अपने प्रिय नेता से मिलने हाथों में तिरंगा लिए और मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए सड़कों के किनारे देखे गए। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर और सड़कों के किनारे भारतवंशी लोगों की लंबी लाइन देखी गई। पीएम मोदी से मिलने पहुंचे 69 वर्षीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भोलानाथ रामा और उनकी पत्नी सुनीता रामा न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यह दंपति पीएम मोदी से मिलने के लिए ओहायो से नौ घंटे की यात्रा तय कर यहां पहुंचा था। डॉ. भोलानाथ ने कहा कि पीएम मोदी भारत के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं। वह देश की प्रगति के लिए सबकुछ कर रहे हैं। रामा ने कहा कि मोदी का समर्थन किया जाना चाहिए। रामा ने भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो ‘नेताओं को दंडित कर रहे हैं।’

    इसी तरह, भारतवंशी रश्मिन एस मास्टर ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह को देखने के लिए उत्साह के साथ अपना प्रवेश टिकट दिखाया। मास्टर (70) मोदी को भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं 1975 से अमेरिका में हूं। मोदी जो बदलाव लाए हैं, मैंने उसे देखा है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि इस कार्यक्रम में 1,000 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस बीच, कई लोग वाशिंगटन डीसी में दक्षिण लॉन में प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत का निमंत्रण प्राप्त करने के प्रयास में जुटे हैं। मास्टर ने अपने मोबाइल पर टिकट दिखाते हुए कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं।’

    शास्त्रीय नृत्यांगना दिशा पांड्या लॉन्ग आइलैंड से दो घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद दो बच्चों के साथ होटल पहुंचीं। उनकी एकमात्र इच्छा मोदी की एक झलक पाने की है और उन्हें भरोसा है कि उनका सपना पूरा होगा। मोदी जिस होटल में ठहरेंगे, उसके बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच भारतीय अमेरिकियों के उत्साही समूह ने दिल खोलकर उनके समर्थन में नारे लगाए। अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय अमेरिकी शिक्षाविदों में मोदी से मिलने की होड़, शिक्षा व स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
    Next Article मुलाकात के बाद एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी की मुक्तकंठ से की प्रशंसा, भारत को सबसे अधिक संभावनाओं वाला देश बताया
    admin

      Related Posts

      थाईलैंड के पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा को जेल, अस्पताल में बिताया वक्त नहीं माना जाएगा सजा का हिस्सा

      September 9, 2025

      नेपाल में सोशल मीडिया से हटा प्रतिबंध, ओली ने आंदोलनकारियों से जताई संवेदना

      September 9, 2025

      मेक्सिको में ट्रेन और डबल डेकर बस की टक्कर, 10 की मौत, 41 घायल

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version