Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कारोबारी विष्णु अग्रवाल से आठ घंटे हुई पूछताछ, इडी के सवालों में फंसे अग्रवाल
    Top Story

    कारोबारी विष्णु अग्रवाल से आठ घंटे हुई पूछताछ, इडी के सवालों में फंसे अग्रवाल

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची में जमीन घोटाले और मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल से बुधवार को आठ घंटे पूछताछ की। उनसे रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को गोवा टूर कराने, रिटायर्ड अधिकारी के साथ मुंबई जाने, विवादित जमीन खरीदने, किन नेताओं और अधिकारियों का सहयोग है, जैसे कई सवाल पूछे गये। सूत्रों के मुताबिक अग्रवाल ने कुछ प्रश्नों का सही उत्तर दिया, तो कई सवालों में फंसे। उन्होंने सवालों पर चुप्पी साध ली या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इडी ने रात करीब आठ बजे उन्हें छोड़ दिया। सूत्रों की मानें तो उनके बयान की तस्दीक करने के बाद फिर पूछताछ के लिए बुलाये जाने की संभावना है।

    अग्रवाल ने कराया था छवि रंजन को गोवा का टूर:
    विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक जमीन फर्जी कागजात के आधार पर खरीदने का आरोप है। जमीन के रैयत के नाम में मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गयी थी। आरोप है कि इसमें रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन और नेताओं और नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश ने भी मदद की थी। विष्णु अग्रवाल ने इसके लिए मोटी रकम का भुगतान भी किया था। उन्होंने छवि रंजन को गोवा टूर भी कराया था, जिसकी पुष्टि इडी की छानबीन में पहले ही हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इडी ने उनसे रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और प्रेम प्रकाश से रिश्ते, विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री मामले के अलावा सेना की जमीन में फर्जीवाड़ा करने में सहयोग करने वालों की जानकारी ली है। गौरतलब है कि इडी ने पिछले वर्ष 4चार नवंबर को विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मोबाइल जब्त किया था। मोबाइल के डेटा से कई अहम जानकारियां मिली थीं। इडी को छानबीन में यह भी पता चला कि विष्णु अग्रवाल व छवि रंजन के बीच गहरे संबंध थे।

    जेल में बंद हैं रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन:
    प्रेम प्रकाश अवैध खनन के मामले में गत वर्ष ही इडी के हाथों गिरफ्तार हुआ था और तब से ही वह जेल में है। रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को भूमि घोटाले में इडी ने चार मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। छवि रंजन जेल में बंद हैं। छवि रंजन को बड़गाईं मौजा की एक प्रतिबंधित प्रकृति की भूमि को प्रतिबंध मुक्त करने के एवज में एक करोड़ रुपये का भुगतान प्रेम प्रकाश के माध्यम से हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक की अन्न भाग्य योजना को विफल करने में जुटी है मोदी सरकार : कांग्रेस
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को मणिपुर का दौरा जरूर करना चाहिए: कांग्रेस
    admin

      Related Posts

      बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण

      October 7, 2025

      रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया

      October 7, 2025

      सरकार भ्रम न फैलाए, सारंडा पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे : सरयू राय

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version