Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विपक्षी एकता की बैठक को लेकर नीतीश आशान्वित, कल 19 पार्टियों के शीर्ष नेता होंगे शामिल
    राजनीति

    विपक्षी एकता की बैठक को लेकर नीतीश आशान्वित, कल 19 पार्टियों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

    adminBy adminJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पूरे देश में विपक्षी एकता की अगुवाई कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को होने वाली विपक्षी एकता बैठक को लेकर काफी आशान्वित हैं। देश के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं की कल यानी 23 जून को राजधानी पटना में बैठक होनी है। यह बैठक बिहार के सीएम के आवास पर ही होगी। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

    हालांकि इस बैठक को तभी सफल माना जाएगा जब इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी स्वयं मौजूद रहें। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों नेताओं के आने की उम्मीद कम है। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है।

    बैठक में 19 पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा व उसके सहयोगियों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का एक ही उम्मीदवार देने पर चर्चा की जाएगी। विपक्षी दलों की बैठक के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज पटना पहुंच जाएंगे। यह सभी नेता राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे और कल विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) से उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं के 23 जून की सुबह पटना पहुंचने की संभावना है।

    बैठक को लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा की वापसी संभव नहीं है। देश की जनता यह मान चुकी है और सारे नेतागण इस बात को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर कैसे चुनाव लड़ सकते हैं, इसी पर 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में चर्चा होगी।

    विपक्षी दलों की बैठक से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, सीएम नीतीश कुमार से मिले। उनका हालचाल जाना। नीतीश कुमार, स्वास्थ्य कारणों से मंगलवार को तमिलनाडु नहीं जा पाए थे। दोनों नेताओं के बीच 23 जून की बैठक पर भी बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने यह भी तय किया कि बिहार में आयोजित इस बैठक में राजद और जदयू का एजेंडा क्या रहने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू पार्टी का संकल्प दिवस आज, तैयारियां पूरी
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आएंगे गिरिडीह
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version