Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चयनित आदर्श पंचायतों के पंचायत सचिवों को सपरिवार विदेश दौरा कराएगी सरकार: मुख्यमंत्री
    Breaking News

    चयनित आदर्श पंचायतों के पंचायत सचिवों को सपरिवार विदेश दौरा कराएगी सरकार: मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हेमन्त सोरेन ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
    रांची, 22 जून (हि.स.)। मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 2550 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इसके तहत पंचायती राज, राजस्व, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार इतनी संख्या में एक साथ युवाओं को नियुक्ति राज्य सरकार कर रही है। इससे पहले भी कई युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कि सरकार बनने से पहले जो वादे किए गए, उसे सरकार पूरा कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 1633 सचिव एवं राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में 707, वित्त विभाग में 166 और खाद्य आपूर्ति विभाग में 44 निम्न वर्गीय लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्तों से कहा कि सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता तथा प्रभावशीलता बढ़ेगी।

    मुख्यमंत्री ने समारोह के मंच से ऐलान किया कि सरकार हर वर्ष चयनित होने वाले पांच आदर्श पंचायतों के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराएगी। उन्होंने पंचायत सचिवों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने पंचायत के सिर्फ पंचायत सचिव ही नहीं, बल्कि उसके बीडीओ- सीओ डीसी -एसपी सब कुछ हैं। आप ऐसा कार्य करें कि आपकी पंचायत पूरे राज्य और देश के लिए मिसाल बन सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात और अनेकों चुनौतियों के बाद भी नई पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित। इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध करा रही है।

    पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का लें संकल्प
    ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में पंचायतों के सशक्तिकरण से गांव की सरकार मजबूत बनेगी। इसमें पंचायत सचिवों की अहम जिम्मेदारी होगी। पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों को सहयोग करने के लिए आपको नियुक्त किया जा रहा है। ऐसे में पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का संकल्प लें। इसके अलावा पंचायतों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ रही है ।

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा कर रही है। सरकार की योजनाएं लोगों को मिले, इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पंचायत सचिवों को कहा कि आपकी यह जिम्मेदारी सरकार और जनता के साथ परिवार के प्रति भी है। ऐसे में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करें।

    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि, इतने बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में पंचायत सचिवों की अहम भूमिका है। आप अपने कार्यों से पंचायतों की तस्वीर बदल सकते हैं। ऐसे में आपको जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएं।

    मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इस सिलसिले में सभी पंचायतों में ई- पंचायत ऑफिस खोलने की प्रक्रिया चल रही है। यहां कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा बैंक और पोस्ट ऑफिस समेत कई और दफ्तर भी होंगे। ई -पंचायत ऑफिस को प्रभावी एवं फंक्शनल बनाने में पंचायत सचिवों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए की झोली में होंगी : दीपक प्रकाश
    Next Article विपक्षी दलों की महा बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे अरविंद केजरीवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version