Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छह लोगों की आत्महत्या की आरोपित मधुमिता सरकार को जेल
    Breaking News

    छह लोगों की आत्महत्या की आरोपित मधुमिता सरकार को जेल

    azad sipahiBy azad sipahiJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सदर थाना पुलिस ने छह लोगों की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित मधुमिता सरकार को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुवार को रांची पहुंची। इसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में प्रस्तुत किया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया।

    इससे पूर्व सेना में डॉक्टर रहे सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की एक साथ आत्महत्या करने के मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना गया है। आरोप साबित होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया।

    उल्लेखनीय है कि घटना नौ अक्टूबर 2016 की है। जब सदर थाना क्षेत्र स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में एक साथ छह लोगों का शव बरामद किया गया था। अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ सुकांतो सरकार की पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और बेटी समिता सरकार के शव एक ही कमरे से पाये गये थे। जबकि डॉ सुकांतो सरकार घायल अवस्था में कमरे में पाये गये थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सुकांतो सरकार ने ही परिवार के पांचों सदस्यों को इंजेक्शन देकर मार डाला था और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को फ्लैट के जांच के दौरान कई पुर्जे भी मिले थे, जिनमें सभी छह की मौत की वजह बहू मधुमिता सरकार को बताया गया था। मधुमिता सरकार ने अपने ही पति, सास-ससुर सहित परिवार के दूसरे सदस्यों पर कई मामले दर्ज करवा रखे थे।

    पूरा परिवार मधुमिता के दर्ज करवाए गए मामलों से बेहद परेशान था। यहां तक कि कुछ एनजीओ के जरिए भी मधुमिता ने परिवार के लोगों के ऊपर कई तरह से दबाब डलवाए। इन सबकी वजह से पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा था और इसी तनाव में सबने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्लेन के कॉकपिट में महिला मित्र को बुलाने वाले पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित
    Next Article झारखंड में वज्रपात का कहर, दो दिनों में 27 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

      May 24, 2025

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version