Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार में हुई विपक्षी एकता की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर बनी सहमति
    Top Story

    बिहार में हुई विपक्षी एकता की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर बनी सहमति

    adminBy adminJune 23, 2023Updated:June 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राहुल गांधी ने कहा, अगली बैठक में दूर होगा मतभेद

    पटना (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पटना में संपन्न विपक्षी दलों की बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। हालांकि, कुछ मुद्दे पर राहुल गांधी की बातों से मतभेद भी नजर आया। ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।

    पार्टियों की संयुक्त पत्रकार वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ चलने की बात हुई है। एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। अगली बैठक सब पार्टियों की एक और जल्द की जाएगी। इस मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा कि कौन कहां से और कैसे लड़ेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि खड़गे एक और मीटिंग करेंगे। हम लोगों ने कहा कि जल्दी मीटिंग करिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अगले महीने जल्द ही मीटिंग करेंगे। सब लोगों ने माना है कि हमलोग मिलकर चलेंगे। अगली मीटिंग में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी।वर्तमान सरकार इतिहास को बदलने में लगी है। आज हर चीज और राज्य के बारे में बातचीत हो गई है।

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि एक होकर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। कॉमन एजेंडा बना है। विपक्ष की अगली बैठक 12 जुलाई को शिमला में हो सकती है। जल्द ही इस बारे में सभी पार्टियों को सूचित कर दिया जायेगा। हमने तय किया है कि बैठ कर एजेंडा बनाएं कि किन-किन चीजों पर हम निर्णय ले सकते हैं। हर राज्यों में हम लोगों को अलग तरह से काम करना पड़ेगा। हर राज्य के लिए अलग स्ट्रेटजी होनी चाहिए। एक होकर, एकजुट होकर 2024 की लड़ाई हमको लड़ना है। साथ ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। इसमें हमलोग जरूर कामयाब होंगे। हम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का सारा डिश खिला दिया है। लिट्टी-चोखा से लेकर गुलाब जामुन तक। उन्होंने कहा कि आज सारे संवैधानिक संस्थानों पर भाजपा-आरएसएस आक्रमण कर रही है। आज विचारधारा की लड़ाई है तो हम सब एक साथ खड़े हैं। थोड़ा अलगाव है लेकिन हमने निर्णय लिया है कि हमलोग एक साथ काम करेंगे। कुछ ही समय में अगली मीटिंग होगी। आज जो हमने बातचीत की उसे और गहराई में ले जायेंगे। यह पूरी गहरी तरीके से आगे बढ़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ बातों पर मतभेद है उसे आगे की बैठकों में दूर किया जाएगा। आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।

    ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग का आयोजन किया है। पटना से ही जन आंदोलन शुरू होता है। दिल्ली में कई बार मीटिंग हुई लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आज की मीटिंग में तीन चीजें क्लियर हुई। पहला हम एक हैं। दूसरी हम एक साथ लड़ेंगे। तीसरी जो भी पॉलिटिकल एजेंडा भाजपा लाए, हमलोग साथ मिलकर उसका विरोध करेंगे। इस लड़ाई में अपना खून बहाना पड़ा तो बहाएंगे। आज इतिहास का बड़ा दिन है।

    बैठक में जो जानकारियां निकलकर आई थीं, उनके अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने धारा 370 हटाने पर आम आदमी पार्टी के रुख पर आश्चर्य जताया है। साथ ही सभी दलों ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन करने के लिए कांग्रेस से कहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपातकाल का सामना करने वाले भी आ रहे हैं कांग्रेस के साथ : स्मृति ईरानी
    Next Article भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर: उपराष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version