Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»धमतरी का नेशनल हाईवे बना तालाब, कई स्थानों पर भरा पानी
    राज्य

    धमतरी का नेशनल हाईवे बना तालाब, कई स्थानों पर भरा पानी

    adminBy adminJune 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। दो दिनों से लगातार बिना रुके धमतरी में हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पीडी नाला के पास घुटनों तक पानी भरने के कारण नेशनल हाइवे तालाब जैसे नजर आ रहा है। धमतरी शहर के कई निचले स्थानों पर पानी भर गया है।

    धमतरी जिले में मानसून आने के बाद 25 जून को दिनभर हल्की वर्षा होती रही। रात में वर्षा की गति बढ़ी। 26 जून को दिन भर बिना रुके बादल वर्षा करते रहे। रात में वर्षा तेज हो गई। शहर की पानी निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई स्थानों पर वर्षा के जल से सड़कें डूब गई। धमतरी- जगदलपुर नेशनल हाईवे में धमतरी शहर के अंदर पीडी नाला के पास घुटनों तक पानी भरा रहा। पानी भरने के कारण नेशनल हाईवे तालाब में तब्दील हो गया था। प्रतिवर्ष भारी बारिश होने पर पीडी नाला के पास नेशनल हाईवे डूब जाता है। इसके अलावा नेशनल हाईवे में बाम्बे गैरेज के पास भी पानी में डूबा रहा। शहर की भीतरी सड़कें विमल टाकीज रोड, शिव चौक रोड और आमापारा रोड में भी तेज वर्षा होने पर घुटनों तक पानी भरा रहा। स्टेशन पारा की देवार बस्ती में कई घरों में वर्षा का पानी घुस गया, जिससे लोग परेशान रहे। मकेश्वर वार्ड के मकई तालाब के किनारे के कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया। लोग घरों से बारिश का पानी निकालने में व्यस्त रहे। भारी वर्षा से नालियों में पूरी तरह पानी भर गया है। कचरा जाम होने के कारण नालियों का पानी सड़क तक आकर फैलने लगा है। नालियों के आसपास रहने वाले चूहे भारी वर्षा के चलते बाहर निकल आए हैं। पीडी नाला के पास भारी संख्या में चूहे नजर आए।

    जिले में औसत से अब 37 प्रतिशत बारिश
    जिले में सोमवार को 193 मिमी बारिश हुई, इसमें सबसे अधिक 49.7 मिमी बारिश कुरुद तहसील में तथा सबसे कम 9.5 मिमी बारिश नगरी तहसील में हुई। धमतरी में 27.7 मिमी, मगरलोड में 32.3 मिमी, भखारा में 43.7 मिमी, कुकरेल में 20 मिमी तथा बेलरगांव में 10.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जिले में 1 जून से अब तक 491.5 मिमी बारिश हो चुकी है, हालांकि यह औसत वर्षा से सिर्फ 37 प्रतिशत है। जिले में 10 वर्षो की औसत वर्षा के लिहाज से देखे तो अब तक 1324.9 मिमी बारिश औसत होना था।

    इस सीजन में सामान्य बारिश का अनुमान
    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के साथ पूरे प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का विस्तार हो गया है। यह सिस्टम 30 जून तक अच्छी बारिश करेगा। वहीं पूरे सीजन की बात करें तो बारिश सामान्य रहेगी। औसत 94 से 104 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। बारिश का यह सामान्य स्तर खेती के लिहाज से बेहतर है क्योकि अधिक बारिश अथवा कम बारिश से खेती को नुकसान होता है। पिछले साल औसत से 40 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी लेकिन वह अनियमित थी। इस साल सामान्य व नियमित बारिश की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिप्टो करेंसी मार्केटः मिले जुले कारोबार के बीच बिटकॉइन में तेजी
    Next Article भोपालः भाजपा नेत्री की पति ने गोली मारकर की हत्या
    admin

      Related Posts

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025

      पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version