Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एक जुलाई को, निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा पत्र
    झारखंड

    राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एक जुलाई को, निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा पत्र

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के 80 उत्कृष्ट स्कूलों में एक जुलाई को फ्रेशर्स डे का आयोजन होगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

    निदेशक ने कहा है कि राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। इसे 30 जून तक पूर्ण कर लेना है। नामांकन की प्रक्रिया की खत्म होने के साथ ही सत्र 2023-24 के लिए पवन पाठन का कार्य विधिवत रूप से प्रारम्भ कर दिया जाएगा। सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चे पहली बार पठन-पाठन के लिए आएंगे। ऐसे में आवश्यक है कि उनके प्रवेश को हर्षाल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए। नये नामांकित बच्चों का स्वागत किया जाए। इसलिए एक जुलाई को सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन किया जाए।

    प्रवेशोत्सव समारोह की सूचना सभी विद्यार्थियों को दी जाए। साथ ही इसमें अभिभावकों को भी शामिल किया जाय। निदेशक ने कहा है कि सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन करने के लिए अपने स्तर से सभी विद्यालयों के निर्देशित करेंगे। समारोह के आयोजन के बाद इसका प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    ये गतिविधियां होंगी

    -प्रवेशोत्सव के लिए विद्यालय में एक समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक और विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहें।

    -नव प्रवेश करने वाले छात्र-छात्रओं का विद्यालय परिसर में बाल संसद के सदस्यों द्वारा तिलक और पुष्प के साथ स्वागत किया जाए।

    -विद्यालय में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा को विस्तारित करते हुए किया जा सकता है। नये नामांकित बच्चों के स्वागत में गीत एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

    -विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा नवनामांकित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का उत्कृष्ट विद्यालय परिवार से जुड़ने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित होने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया जायेगा।

    -विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय के स्वरूप एवं अवधारण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए उनकी भूमिका पर भी चर्चा करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों से भी परिचय कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसजायाफ्ता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और सीबीआई को लोअर कोर्ट रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश
    Next Article राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करंट वायर टूटा, बीच रास्ते में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version