Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शहादत के मायनों को स्थापित करना वर्तमान पीढ़ी की सबसे बडी चुनौती : सुदेश महतो
    झारखंड

    शहादत के मायनों को स्थापित करना वर्तमान पीढ़ी की सबसे बडी चुनौती : सुदेश महतो

    adminBy adminJune 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संथाल हूल के अध्ययन एवं शोध के लिए विशेष टीम का गठन करे सरकार

    रांची। आजादी के बड़े आंदोलनों में से एक हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो के उद्देश्यों को राज्य सहित पूरे देश के लोगों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके विचारों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मूल्यांकन कर अमर शहीदों की गाथा को उच्चतम स्तर पर ले जाने का प्रयास जारी है। इस लड़ाई के बारे में देश के हर नागरिक को विस्तार से जानने और समझने की आवश्यकता है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित सिदो-कान्हू पार्क में संथाल हूल के महानायक सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कही।

    सरकार शहीद और उनके परिवार को उचित सम्मान देने में असफल

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि उस समय के ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। कोलकाता के रिसर्च सेंटर ने उस वक़्त की लड़ाई में शामिल दस स्वतंत्रता सेनानियों के नाम जारी किए हैं जिससे साफ होता है कई लोग और कई समाज संगठित रूप से इस लड़ाई में शामिल थें। सरकार को इन सभी लोगों को बराबर की मान्यता देने और ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिनके नाम अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं उनके नाम सामने लाने के लिए एक विशेष शोध टीम तैयार कर अध्ययन करवाना चाहिए ताकि हम इन नेतृत्वकतार्ओं को धरोहर की तरह स्थापित कर पाएं। वर्तमान सरकार शहीद और उनके परिवार को उचित सम्मान देने में असफल है।

    पूरे राज्य में दी गयी संथाल हूल के महानायकों को श्रद्धांजलि

    हूल दिवस के अवसर पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ में, उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने चंदनकियारी में, प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने घाटशिला में, महासचिव एवं विधायक, गोमिया विधानसभा ने गोमिया में साथ ही आजसू पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, तथा सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संताल हूल के महानायकों को नमन किया एवं उनकी संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला। रांची में सिदो-कान्हू पार्क में शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, भरत काशी, अंचल किंगर, राजेंद्र शाही मुंडा, बनमाली मंडल, पारसनाथ उरांव, सीमा सिंह, गौतम सिंह, सुनील यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्रवाल बंधु दोहरे हत्याकांड में लोकेश सहित तीन दोषियों को उम्रकैद
    Next Article छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version