Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»फरीदाबाद : गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
    राज्य

    फरीदाबाद : गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

    adminBy adminJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
    फरीदाबाद। एक गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों द्वारा आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार राजीव कालोनी बल्लभगढ़ निवासी रिजवाना की शादी डेढ़ साल पहले मुजीद निवासी सिरोही से हुई थी। शादी के बाद रिजवाना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई थी। रिजवाना की बहन ने बताया कि उसका ससुर इकबाल अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था और इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई।

    बताया जाता है कि रात्रि तीन बजे जब रिजवाना सोई हुई थी, अचानक उसके शरीर में जलन होने लगी, जब उसकी आग खुली तो देखा कि वह आग की लपटों में घिरी थी, जिस पर वह शोर मचाते हुए बाहर भागी। बाहर निकलने पर किसी ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। इस बीच ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी और उसे बीके अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों द्वारा अधिक जल जाने के कारण उसका उपचार करने से मना कर दिया।

    बाद उसे एन.एच.-3 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाकर ससुराल पक्ष के लोग छोडक़र भाग गए। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि यह कल दिन में रिजवाना की अपनी पति, ससुर और ननद से लड़ाई हुई थी और उन्होंने ही उसे मारने के उद्देश्य से आग लगाई है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला की हालत भी नाजुक बताई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में कारों पर झंडा लगा सकेंगे वरिष्ठ पदाधिकारी
    Next Article मंत्री बादल पत्रलेख ने किया श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version