Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बुधवार को बेगूसराय के प्रवास पर रहेंगे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
    बिहार

    बुधवार को बेगूसराय के प्रवास पर रहेंगे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। खेल एवं खिलाड़ियों का समग्र विकास कर राष्ट्र निर्माण को समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद महानकर बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर बेगूसराय में रहेंगे।

    तीन दिवसीय प्रवास पर बिहार आए संगठन मंत्री मंगलवार की देर शाम बेगूसराय पहुंच जाएंगे और बुधवार को आठ से अधिक अलग-अलग कार्यक्रमों के बाद कटिहार रवाना हो जाएंगे। पहली बार राष्ट्रीय संगठन मंत्री के आगमन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

    क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री राजकुमार ने बताया कि सभी जगह कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद महानकर बुधवार को सुबह 5:30 बजे जिला मुख्यालय के गणेशदत्त महाविद्यालय (जी.डी. कॉलेज) स्थित वॉलीबॉल क्रीड़ा केंद्र पर खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात करेंगे।

    उसके 6:15 बजे भारोत्तोलन क्रीड़ा केंद्र रतनपुर मैं भारत के खिलाड़ियों से बातचीत करने के बाद सात बजे कबड्डी क्रीड़ा केंद्र मटिहानी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात एवं बातचीत करेंगे। दस बजे से हीरा लाल चौक के समीप स्थित संघ कार्यालय में जिला कार्यसमिति बैठक में कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

    दोपहर में दो बजे से संघ कार्यालय में बेगूसराय विभाग (बेगूसराय एवं खगड़िया जिला) की बैठक करने के बाद विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। शाम में चार बजे से बीहट स्थित महात्मा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ सर्वांगीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अंतिम कड़ी में रिफाइनरी टाउनशिप क्रीड़ा केंद्र में ताइक्वांडो के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद
    Next Article बुधवार से प्रतिदिन रक्सौल से भागलपुर के बीच समस्तीपुर के रास्ते चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन
    admin

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version