Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूक्रेन का आरोप, पश्चिमी देशों के कारण रूस पर जवाबी हमले में हुई देरी
    Breaking News

    यूक्रेन का आरोप, पश्चिमी देशों के कारण रूस पर जवाबी हमले में हुई देरी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्धरत क्षेत्रों के दौरे में जवानों से की मुलाकात

    कीव। सोलह महीने से अधिक समय से रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने पश्चिमी देशों को जवाबी हमले में विलंब के लिए जिम्मेदार ठहराया है। युद्धरत क्षेत्रों के दौरे पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जवानों से मुलाकात के बाद कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर से हथियारों की धीमी आपूर्ति के कारण जवाबी कार्रवाई करने में चार महीने लग गए।

    यूक्रेन पर रूस ने पिछले साल फरवरी में हमला किया था। सोलह महीने से अधिक समय से यूक्रेन इस हमले का सामना कर रहा है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है, किन्तु अब यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर जवाबी हमले में विलंब के लिए पश्चिमी देशों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि फरवरी में हमले के बाद रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जून में शुरू हो सकी, जबकि उन्होंने बहुत पहले जवाबी कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी। देरी से कार्रवाई करने की वजह से रूस ने कब्जाए शहरों में अपनी मजबूती अच्छी कर ली।

    जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के मैदान में कुछ कठिनाइयों के कारण हमारा जवाबी हमला धीमा हो रहा है। वहां भारी खनन किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि हमारा जवाबी हमला बहुत पहले हो, क्योंकि हर कोई समझता है कि अगर जवाबी हमला बाद में होगा, तो क्षेत्र का बड़ा हिस्सा खनन किया जा सकता है। यूक्रेन का समर्थन करने वाले नेताओं और अमेरिका का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने सवाल भी खड़े किये। उन्होंने कहा कि सच यह भी है कि मैंने जवाबी हमले से पहले अमेरिका और यूरोपीय नेताओं से कहा था कि आपूर्ति की कमी के कारण अधिक जानें जा सकती हैं। इसलिए हम अपना जवाबी हमला पहले शुरू करना चाहेंगे और इसके लिए हमें सभी हथियारों और सामग्री की आवश्यकता होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने माना, मानवाधिकार के मसले पर नहीं दे सकते भारत को ज्ञान
    Next Article भारतीय राजनयिक समुदाय की सुरक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्धः कर्ट कैंपवेल
    azad sipahi

      Related Posts

      2018 विमान हादसा : अदालत ने यूएस-बांग्ला एयरलाइंस को 17 नेपाली परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया

      July 22, 2025

      बांग्लादेश विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, 78 घायल, पांच की हालत नाजुक

      July 22, 2025

      ओली ने पार्टी नेताओं को दी चेतावनी, कहा – विद्या भंडारी के पक्ष में बोलना बंद करो

      July 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
      • सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version