Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितम्बर तक होगी मोटो जीपी रेस
    राज्य

    ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितम्बर तक होगी मोटो जीपी रेस

    adminBy adminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मोटो जीपी रेस आयोजन की 195 देशों में होगी लाइव स्ट्रीमिंग
    – मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मोटो जीपी रेस के आयोजन के सम्बन्ध में की बैठक

    लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में मोटो जीपी रेस के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि भारत में पहली बार मोटो जीपी रेस 22 से 24 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में प्रस्तावित है। इस आयोजन की 195 देशों में लाइव स्ट्रीमिंग होगी। यह आयोजन विश्वस्तर पर उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये आयोजकों के साथ समन्वय करते हुये सभी तैयारियों को समय से पूरा कराया जाये।

    मुख्य सचिव ने कहा कि मोटो जीपी रेस के दौरान ट्रैक के किनारों पर यूपी की ब्रांडिंग की जाये। आयोजन के दौरान प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाये। विश्व भर से आने वाले प्रतिष्ठित अतिथियों व प्रेस-प्रतिनिधियों को ओडीओपी के उत्पाद भेंट किये जाये। उन्होंने पर्यटन विभाग को मोटो जीपी के लिये प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिये पैकेज तैयार करने के निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल होने के कारण दुनियाभर के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। प्रदेश सरकार इच्छुक निवेशकों को सभी जरूरी सुविधायें व प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है। मोटो जीपी से सम्बन्धित उद्योगों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिये अनुकूल समय है, उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करायेगी। उन्होंने इनवेस्ट यूपी को मोटो जीपी के लिये डेडीकेटेड टीम लगाने के निर्देश दिये।

    बैठक में मोटो जीपी रेस के आयोजकों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश मोटो जीपी रेस के आयोजन को लेकर बहुत उत्सुक हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मोटो जीपी से सम्बन्धित उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिये उत्सुक हैं। आयोजन के दौरान बाइक के पार्टस को लाकर उत्तर प्रदेश में एसेम्बल करेंगे और टेक्नोलॉजी को शेयर करेंगे।

    बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत कुमार सहगल, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, आयुक्त वाणिज्य कर मिनिस्ती एस0, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा मोटो जीपी के अन्य प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

    यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ0 अरुणवीर सिंह, मोटो जीपी आयोजन के सीईओ कार्मेलो वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभक्तों के दर्शन के लिए जनवरी 2024 में खोल दिया जायेगा श्री राम जन्म-भूमि मंदिर
    Next Article प्रधानमंत्री शनिवार को आएंगे बीकानेर : 24,300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
    admin

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version