Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साहिबगंज में एएनएम पत्नी ने मेहनतकश पति को दिया धोखा, कोर्ट और पुलिस में लगाई गुहार
    Top Story

    साहिबगंज में एएनएम पत्नी ने मेहनतकश पति को दिया धोखा, कोर्ट और पुलिस में लगाई गुहार

    adminBy adminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। उत्तर प्रदेश की चर्चित ज्योति मौर्या जैसा ही एक वाक्या साहिबगंज जिले में भी प्रकाश में आया है। बोरियो प्रखंड में एक पति ने पत्नी और बेटे की बरामदगी के लिए कोर्ट में गुहार लगाई है। कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाने और उसे एएनएम बनाने वाले पति ने आवेदन देकर पुलिस से भी न्याय की गुहार लगाई है।

    एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे कन्हाई पंडित ने शुक्रवार को कहा कि 2009 में तेलो बाथन टोला गांव निवासी राजकिशोर पंडित की पुत्री कल्पना कुमारी से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद उसका एक 10 वर्ष का पुत्र है। पढ़े-लिखे ज्यादा नहीं होने के कारण वह मेहनत मजदूरी और ट्रैक्टर चला कर रोजी-रोटी कमा रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मैट्रिक पास पत्नी कल्पना ने पढ़ाई करवाने की बात कही। उसने पत्नी कल्पना को बोरियो कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी करवाई और फिर कर्ज लेकर जमशेदपुर से एएनएम का प्रशिक्षण भी दिलवाया।

    पति कन्हाई पंडित ने कहा कि काफी कर्ज हो जाने के कारण पत्नी के कहने पर ही 2019 में वह कमाने के लिए गुजरात चला गया। इस बीच पत्नी कल्पना भी एएनएम की ट्रेनिंग पूरी कर जमशेदपुर से लौट आई थी। कोरोना काल के बाद कल्पना ने 2022 के शुरुआती महीनों में साहिबगंज के झूमावती अस्पताल में एएनएम की नौकरी कर ली। इस दौरान गुजरात में हुई कमाई से उसने कर्ज खत्म कर दिया था। इस साल मार्च महीने में होली के पहले जब वह बांझी स्थित घर लौटा तो पत्नी के बदले व्यवहार से वह हैरान रह गया। पूछने पर पत्नी ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है।

    कन्हाई पंडित ने कहा कि वह पत्नी को लेकर ससुराल गया और सास-ससुर को इस बात की जानकारी दी। वहां से समझा-बुझाकर पत्नी को वापस लाया था। इस बीच 14 अप्रैल को पत्नी मायके जाने की बात कह घर से निकली और बेटा सहित लापता हो गई। उसने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके मुताबिक उसकी पत्नी कल्पना उसे धोखा देकर किसी दूसरे प्रेमी के साथ रह रही है। इसकी जानकारी उसके ससुराल वालों को भी है लेकिन वे लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

    कन्हाई पंडित ने आखिर में परेशान होकर न्यायालय की शरण ली और परिवाद दायर किया है। साहिबगंज एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतोशाखाना मामला निचली अदालत भेजने के हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में इमरान की याचिका
    Next Article राज्य में पंचायत स्तर पर दवा की 543 दुकानें स्वीकृत
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version