Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सड़क हादसे पर काबू के लिए युवाओं ने उतारी वाहन चालकों की आरती, दिया फूल
    Breaking News

    सड़क हादसे पर काबू के लिए युवाओं ने उतारी वाहन चालकों की आरती, दिया फूल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2023Updated:July 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बेगूसराय में बेतहाशा बढ़ते सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए अब युवाओं की टोली सड़क पर उतर आई है। युवाओं ने बीच सड़क पर गाड़ी लगाने वाले ईयरफोन ब्लूटूथ लगाकर चलने वाले की आरती उतारी और गुलाब फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

    सबसे पहले माया कौशल्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा यात्रा निकाला गया। एनएच-31 स्थित बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप जमा हुए कार्यकर्ताओं ने वहां से यात्रा निकाली गई। जो ट्राफिक चौक, बस स्टैंड होते हुए पावर हाउस चौक से वापस रेलवे स्टेशन, ट्राफिक चौक होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची।

    सड़क सुरक्षा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास समीप सड़क पर गाड़ी लगाकर यात्री चढ़ा रहे वाहन चालकों की आरती उतारी तथा गुलाब का फूल दिया। उन्हें बताया गया कि आपके द्वारा सड़क पर गाड़ी लगाने से आमलोगों का जीवन कितना खतरा से भरा है। लोग बेवजह जाम से परेशान रहते हैं।

    वहीं, मोटरसाइकिल सवार लोगों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सवार लोगों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की। इसके साथ ही यात्रा के दौरान ईयर फोन, ब्लू टूथ, मोबाइल फोन उपयोग नहीं करने का अनुरोध किया। पान, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की भी अपील किया गया।

    युवाओं ने राहगीरों और फुटपाथ दुकानदारों से बेवजह बेतरतीब ढंग से सड़क पर गाड़ी और दुकान नहीं लगाने की अपील की। संस्था के सचिव रौशन कुमार ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा के सिद्धांत पर हम काम करेंगे तो सभी बेगूसराय वासी सही और सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे।

    हादसे पर रोक लगाने के लिए आयोजित इस सड़क सुरक्षा यात्रा का नेतृत्व शिक्षक रजनीकांत, आनंद, विकास एवं बमबम कर रहे थे। इस मौके पर रश्मि, सत्यम, अमृत, दौलत, दीपक, हर्ष, राहुल, प्रवीण, ऋषभ एवं सिद्धार्थ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में भारी बारिश-भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 736 सड़कें और 1743 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद
    Next Article चंद्रयान-3 से चांद पर उतरने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत : जितेंद्र सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version