Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अयोध्या : जल्द समाप्त होगी भारतवासियों की 500 साल की प्रतीक्षा
    Breaking News

    अयोध्या : जल्द समाप्त होगी भारतवासियों की 500 साल की प्रतीक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2023Updated:July 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार होगा राम मंदिर
    -2024 में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे भक्त, तेज गति से चल रहा मंदिर निर्माण
    -श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र ने मीडिया को कराया मंदिर का अवलोकन

    अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण तेज गति से रातों दिन किया जा रहा है। ट्रस्ट के अनुसार अगले साल यानी जनवरी 2024 में मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अगले साल श्रद्धालुओं को विश्व के सबसे दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन हो सकेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अपनी तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार होगा। मंदिर का निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है। 2024 तक भगवान रामलला की मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र द्वारा मीडिया को आमंत्रित किया गया।

    भगवान के ललाट पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें
    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। पहले फ्लोर के निर्माण कार्य की है। मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है। जिसका आयताकार 800 गुने 800 मीटर का बताया जा रहा है। गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, साल 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त पर प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद भक्त भगवान का दर्शन कर सकेंगे। पहली चैत्र राम नवमी पर सूर्य की किरण भगवान के ललाट पर पड़ेगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है। राम लला के सामने 300 से 400 लोग आकर एक साथ दर्शन कर सकते है। ये मंदिर पूरी तरह से खास है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है।” उन्होंने बताया, ”गाउंड फ्लोर में फर्श, लाइट और बारीकियों का काम होना बाकी है। ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। भगवान की मूर्ति का काम तय समय से पूरा कर लिया जाएगा।

    राम मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा मंडप
    ”श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, ” ग्राउंड फ्लोर में पांच मंडप है। मंडप राम मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। मुख्य मंडप से हमेशा भगवान की पताका फहराएगी। ग्राउंड फ्लोर का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह की दीवार और छत बन चुकी है। फर्श और बाहर का काम बाकी है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में 166 खंभों पर मूर्तियों को उकेरने का काम चल रहा है। इसके साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में लगे 6 खंभे श्वेत संगमरमर के हैं। जबकि बाहरी खंभे पिंक सैंडस्टोन से बनाए गए हैं।

    राममंदिर के ग्राउंड फ्लोर का कार्य दिसंबर में तैयार हो जाएगा
    ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि राममंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरी तरह दिसंबर में तैयार हो जाएगा। इस दौरान फर्स्ट फ्लोर का ढांचा भी बहुत कुछ बनकर तैयार हो जाएगा। दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का ढांचा पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। शेष नक्काशी का काम साल 2025 में पूरा कर लिया जाएगा।” साल 2024 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पहली चैत्र रामनवमी के दिन भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। राम मंदिर में विराजमान रामलला के ऊपर भगवान राम के जन्म के समय ठीक 12:00 बजे रामनवमी के दिन सूर्य की किरण कुछ देर के लिए रामलला की मूर्ति पर पड़ेगी। इससे जन्म के समय रामलला का दर्शन बहुत ही दिव्य और भव्य होगा। भगवान श्री राम ने सूर्य वंश में जन्म लिया है। उनके जन्म के बाद सूर्य इस धरा धाम पर श्री राम लला का स्वागत करेंगे। खगोल शास्त्र के लोग इसको लेकर काम कर रहे हैं। भगवान श्री राम के जन्म के समय बहुत तेज धूप होती है। इसके साथ ठंडक भी होती है। मंद ,शीतल हवाएं सरयू के जल को स्पर्श करते हुए भगवान के पास पहुंचती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगेश्वरों से प्रेरणा लेकर देश, धर्म लिए योगदान देना सबसे बड़ी आवश्यकता : योगी आदित्यनाथ
    Next Article पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता-पुलिस गठजोड़ का आतंक : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version