Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
    राज्य

    मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ मेरठ और बागपत में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। मेरठ में सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर तो बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर पुष्प वर्षा हुई।

    मेरठ पुलिस लाइन से राजकीय हेलीकॉप्टर में सबसे पहले जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उड़ान भरी। उन्होंने बेगमपुल, सिवाया टोल प्लाजा, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास, जानी, निवाड़ी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेंज, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से होते हुए औघड़नाथ मंदिर के ऊपर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए।

    इसके बाद पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. और मेरठ रेंज के आईजी नचिकेता झा सवार हुए। इन दोनों अधिकारियों ने मेरठ में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पा वर्षा की और मेरठ के सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर पर भी पुष्प वर्षा की। इसके बाद दोनों अधिकारी बागपत पहुंचे और वहां से बागपत पुलिस लाइन, रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी और गल्हैता के बाद पुरा महादेव मंदिर के ऊपर से भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

    मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल के अनुसार, कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज पर भाजपा ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति
    Next Article यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद आईटीओ में जल जमाव वाली सड़कों से होकर यात्री गुजरते।
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      July 24, 2025

      एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

      July 24, 2025

      बिहार की जीएसडीपी में 14.47 प्रतिशत की वृद्धि : सीएजी

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी
      • ‘वॉर 2’ में ऋतिक-एनटीआर का तूफानी एक्शन, ट्रेलर ने मचाया धमाका
      • सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version