Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रियंका गांधी कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान में सुरक्षा दिलाने कब लड़ेंगी: चिटनीस
    Top Story

    प्रियंका गांधी कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान में सुरक्षा दिलाने कब लड़ेंगी: चिटनीस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा कि सोनिया गाँधी भले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हों, प्रियंका गाँधी राष्ट्रीय महासचिव हैं, लेकिन ये नेत्रियां अपने दल में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। श्योपुर के नागौद में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस नेत्री संध्या कुशवाहा द्वारा मंच से कांग्रेस में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को बताना और राजस्थान के करौली में लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर निर्मम हत्या की घटना यह बताती है कि कांग्रेस संगठन में महिलाओं के सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा देने में असमर्थ हैं, क्योंकि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि ’लड़की हूँ मैं लड़ सकती हूँ’ का नारा देने वाली प्रियंका गाँधी अपने दल में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा दिलाने के लिए कब लड़ेंगी?

    कांग्रेस सरकारों में बेटियां असुरक्षित

    पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने राजस्थान के करौली में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद एसिड से जलाकर निर्मम हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उनकी नेता प्रियंका गाँधी महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने का ढोंग रचती हैं लेकिन कांग्रेस की सरकारों में ही बेटियों असुरक्षित हैं। प्रदेश प्रवक्ता चिटनीस ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की रिपोर्ट में राजस्थान पूरे देश में दुष्कर्म के मामले में सबसे आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में राजस्थान में कुल 6,337 दुष्कर्म के प्रकरण सामने आए, जो साल 2020 के 5,310 के मुकाबले एक हजार ज्यादा थे। 2020 और 2021 में बाकी राज्यों की तुलना में राजस्थान रेप के मामले में आगे है। 2022-23 में राजस्थान में मामले बढ़े हैं। इससे पता चलता है कि महिलाओं की सुरक्षा की दुहाई देनी वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के प्रति कितनी लापरवाह है। बेटियों के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली प्रियंका गांधी का राजस्थान की घटना पर कोई ट्वीट नहीं आता है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी, ग्वालियर मत जाओ, राजनीति फिर कभी कर लेना, अभी तो राजस्थान के करौली जाकर दलित बेटी के मां-बाप से मिलकर माफी मांगो, अपने नाकारा और निकम्मी सरकार के लिए जिसके कारण बेटियां हैवानियत का शिकार हो रही हैं।

    कमलनाथ कांग्रेस नेताओं से भरवाएं ’नारी सम्मान’ के फार्म

    अर्चना चिटनीस ने कहा कि कांग्रेस के दावे और हकीकत में मेल नहीं है। कांग्रेस नेता नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन यही नेता जब मंच पर होते हैं तो कांग्रेस नेत्रियों को मंच पर नहीं आने देते, उनको बोलने नहीं दिया जाता और उनके साथ भेदभाव किया जाता है। कांग्रेस के अन्दर ही महिलाओं का सम्मान नहीं होता, भला ऐसी कांग्रेस प्रदेश की नारी शक्ति का क्या सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की ’नारी सम्मान योजना’ पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश भर है। कमलनाथ जी को नारी सम्मान योजना के फार्म महिलाओं के बजाय कांग्रेस नेताओं से भरवाना चाहिए, ताकि वे खुद के दल की महिला नेत्रियों का सम्मान करें। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कन्या पूजन करते हैं, उनका भविष्य संवारने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता महिलाओं के साथ भेदभाव और उनका अपमान करते हैं। राहुल गांधी ने बड़ोदरा में लोगों से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं? वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेत्री को टंच माल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को सजावट की वस्तु कहा था। यही कांग्रेस का चरित्र और चेहरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपाइयों का नवादा में धरना, नीतीश सरकार पर रहे हमलावर
    Next Article मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

      October 23, 2026

      27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

      October 23, 2026

      जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

      October 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
      • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
      • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
      • रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर पथराव; 5 लोग हिरासत में
      • फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमले के विरोध में निकला मौन जुलूस, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version