Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भगवान महाकाल की दूसरी सवारी आज, दो रूपों में भक्तों को देंगे दर्शन
    Breaking News

    भगवान महाकाल की दूसरी सवारी आज, दो रूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। सावन-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की सावन माह की दूसरी सवारी आज (सोमवार) शाम को धूमधाम से निकाली जाएगी। बाबा महाकाल नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। इस दौरान भगवान दो स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में और हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजित होकर नगर का भ्रमण करेंगे।

    महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी शाम 4:00 बजे महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद भगवान चंद्रमौलेश्वर को पालकी में पालकी में और भगवान मनमहेश को हाथी पर विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

    उन्होंने बताया कि सवारी के मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी। उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

    दर्शन की नई व्यवस्थाः महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवती हरियाली अमावस्या महापर्व पर नई दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। दर्शनार्थियों को तीन द्वार चारधाम, बड़ा गणेश व प्रशासनिक कार्यालय के सामने स्थित द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सोमवती महापर्व पर महाकाल मंदिर में लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। उनके लिए सुगम दर्शन व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। रामघाट व सोमतीर्थ की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों को हरसिद्धि चौराहा से बड़े गणेश के रास्ते मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इंदौर रोड, रेलवे स्टेशन, देवास गेट व नानाखेड़ा बस स्टैंड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को चारधाम मंदिर के सामने से श्री महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि महाकाल व पुराने शहर से आने वाले भक्त महाकाल मंदिर प्रशासनिक कार्यालय के सामने से मनसरोवर फैसिलिटी सेंटर पहुंचेंगे। महाकाल दर्शन के बाद सभी ओर से आने वाले भक्तों का निर्गम निर्माल्य द्वार से होगा। यहां से दर्शनार्थी जिस रास्ते मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर आए थे, उसी रास्ते वापस लौटेंगे। हर रास्ते पर जूता स्टैंड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा नगरी में उमड़ा कांवरियों का सैलाब, 17 किलोमीटर की लगी लंबी कतार
    Next Article जोकोविच को हरा अल्कराज बने विंबलडन चैंपियन, करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version