Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023Updated:July 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) ही ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट मिलाजुला कारोबार करके बंद हुआ था। इसी तरह यूरोप के भी तीनों बाजार भी दबाव का सामना करके बंद हुए थे। आज एशियाई बाजारों में भी आमतौर पर कमजोरी की स्थिति बनी हुई है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के दो सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि डाओ जोंस मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुआ। ये सूचकांक 133.89 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,509.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,505.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.18 प्रतिशत टूट कर 14,113.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार उठापटक की स्थिति बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,434.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,105.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,374.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार भी आज लगातार दबाव का सामना करते नजर आ रहे हैं। एशिया के नौ बाजारों में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं जबकि दो सूचकांकों में मामूली बढ़त नजर आ रही है। निक्केई इंडेक्स और हैंग सेंग इंडेक्स में छुट्टी की वजह से कोई परिवर्तन नहीं है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,298.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,895 83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 19,618 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 3,241.82 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,614.87 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 1,517.73 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 3,199.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन बनाया रिकॉर्ड
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version