Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कारगिल युद्ध में जीत के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगीं तीनों सेनाओं की महिलाएं
    Breaking News

    कारगिल युद्ध में जीत के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगीं तीनों सेनाओं की महिलाएं

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ‘नारी सशक्तिकरण महिला मोटरसाइकिल रैली’ को थल सेनाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
    – लगभग 1000 किमी. दूरी तय करके 25 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगी रैली

    नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास तक ‘नारी सशक्तिकरण महिला मोटरसाइकिल रैली’ शुरू हुई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तीनों सेनाओं की महिला मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थल सेनाध्यक्ष ने ऐसी चुनौतीपूर्ण यात्रा करने के लिए पूरी टीम को सराहा, जो राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है।

    मोटरसाइकिल रैली की 25 सदस्यीय टीम में दो वीर नारी शामिल हैं, जिनमें से एक सेवारत अधिकारी है। इसके अलावा भारतीय सेना में 10 सेवारत महिला अधिकारी, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना से एक-एक महिला अधिकारी, भारतीय सेना की तीन महिला सैनिक और आठ सशस्त्र अधिकारी हैं। महिलाओं की यह टीम कारगिल युद्ध में सशस्त्र बलों की निर्णायक जीत का जश्न मनाएगी और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देगी।

    यह रैली लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करके 25 जुलाई को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली हरियाणा, पंजाब के मैदानी इलाकों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी दर्रों से गुजरेगी। अपनी यात्रा के दौरान टीम एनसीसी कैडेटों, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों और वीर नारियों के साथ बातचीत करेगी। इस रैली के लिए भारतीय सेना ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी की है और प्रतिभागी टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल पर सवार होंगे।

    इस अवसर पर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे भी उपस्थित थीं। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ध्वजारोहण के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के प्रमुख व्यवसाय-प्रीमियम और अन्य प्रायोजकों सहित कई सैन्य और नागरिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रैली के सदस्यों को कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए लोगों ने प्रेरित और उत्साहित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजसप्रीत बुमराह ने वापसी के दिये संकेत, सोशल मीडिया पर नेट्स में गेंदबाजी करते हुए पोस्ट की अपनी वीडियो
    Next Article बोकारो के कार्मेल स्कूल में कलावा पहनने पर छात्र की पिटाई का मामला गरमाया
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version