Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उज्जैनः भगवान महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर पर चला बुलडोजर
    राज्य

    उज्जैनः भगवान महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर पर चला बुलडोजर

    adminBy adminJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार को शहर में निकली भगवान महाकाल की सवारी के दौरान घर की छत से श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर के अवैध निर्माण को बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपितों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया।

    दरअसल, सावन के दूसरे सोमवार को नगर में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जा रही थी। इस दौरान शाम 6.30 बजे टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से‎ वर्ग विशेष के तीन युवकों ने पानी का कुल्ला कर सवारी में शामिल श्रद्धालुओं पर थूका था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ‎बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे और इंदौर के वार्ड 19 के भाजपा पार्षद मासूम जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता रात 9 बजे खाराकुआं थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और रात में एक बालिग समेत‎ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ‎ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने‎ और सद्भाव बिगाड़ने समेत अन्य‎ धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने मंगलवार को आरोपित अदनान मंसूरी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जबकि घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपितों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने उनके मकानों की जांच की। इनके बाद बुधवार को उनके मकानों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और डीजे लेकर आरोपितों के मकानों के अवैध हिस्से को गिराने के लिए पहुंचा। कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया। टीम ने सबसे पहले आरोपित अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया और फिर डीजे पर गाने और ढोल बजवाकर मकान तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आकाश भूरिया सहित तीन थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

    एडिशनल एसपी भूरिया ने बताया कि मुनादी करवाने का नियम है। इसी के तहत डीजे को लेकर आए थे। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाइना बॉर्डर के पास कालापानी में बादल फटा, एक बैली पुल और रोड क्षतिग्रस्त हुई
    Next Article भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अब नहीं होगी आरटी-पीसीआर जांच
    admin

      Related Posts

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version