Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रायगढ़ हादसा: अब तक 75 लोगों को मलबे से निकाला गया, 7 लोगों की मौत
    राज्य

    रायगढ़ हादसा: अब तक 75 लोगों को मलबे से निकाला गया, 7 लोगों की मौत

    adminBy adminJuly 20, 2023Updated:July 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये आर्थिक मदद
    मुंबई। रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव पर पहाड़ी धसकने के बाद हुए हादसे में अब तक 75 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इरशालवाड़ी बस्ती पहाड़ी के पास स्थित है। यहां 48 घर हैं, जिनमें से 17 घर मलबे में दबे हुए हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ स्थानीय बचाव दल बचाव अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी फोन आया, उन्होंने भी कहा कि जो मदद चाहिए होगी, केंद्र सरकार देगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दो हेलीकॉप्टर तैयार हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण वे उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कल रात करीब साढ़े दस बजे अचानक पहाड़ी धसकने से इरशालवाड़ी गांव के 17 घर दब गए हैं। यहां 48 परिवारों में 228 लोग रहते थे। मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से पहाड़ी धसकने की घटना भी अलग-अलग जगह पर होने लगी है। घटनास्थल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है, जेसीबी तक नहीं जा सकती है। मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है।

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुंबई में स्थित आपातकालीन कक्ष में बैठकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर खुद मुख्यमंत्री हैं और मदद कार्य को नियंत्रित कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम और मेडिकल टीम मौके पर काम कर रही है। संभावित पहाड़ी धसकने के स्पाट पहले ही तय किए गए थे, लेकिन जहां पहाड़ी धसकी, वह स्थान उस लिस्ट में नहीं था। घटनास्थल पर मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुदेश महतो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात
    Next Article राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए
    admin

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version