Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्यप्रदेश को मिलेगी प्रथम स्वदेशी न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर से बिजली
    Breaking News

    मध्यप्रदेश को मिलेगी प्रथम स्वदेशी न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर से बिजली

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना से 218.98 मेगावाट विद्युत क्रय करने का किया अनुबंध

    भोपाल। एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने गुजरात के काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना से 218.98 मेगावाट विद्युत क्रय करने का एक पॉवर परचेस एग्रीमेंट हस्ताक्षरित किया है। इस पॉवर परचेस एग्रीमेंट पर एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (कमर्शियल-पारंपरिक) शैलेन्द्र जनार्दन और न्यूक्लियर पॉवर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना के डायरेक्टर एसके राय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के महाप्रबंधक आरवी सक्सेना एवं काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना के महाप्रबंधक एके मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

    जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारत की प्रथम स्वदेश निर्मित 700 मेगावाट न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर को गुजरात के काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना (यूनिट-3) में स्थापित किया गया है। इस यूनिट ने 30 जून 2023 को वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। इस परियोजना की यूनिट-4 से अगले वर्ष फरवरी 2024 से विद्युत उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना है। भारत के न्यूक्लियर ऊर्जा कार्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश की बढ़ती हुई ऊर्जा मांगों को स्वच्छ और भरोसेमंद न्यूक्लियर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने में मदद मिलेगी। पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा किए गए पॉवर परचेस एग्रीमेंट में मध्यप्रदेश को भी बिजली की आपूर्ति होगी।

    सस्ती दर की है परमाणु बिजली
    उन्होंने बताया कि परमाणु विद्युत-पॉवर परचेस एग्रीमेंट में मध्यप्रदेश को यह बिजली मात्र चार रुपये 40 पैसे प्रति यूनिट (सिंगल पार्ट टेरिफ) की दर से 30 जून से सतत् (24X7) रूप से सस्ती दर पर प्राप्त होने लगी है। काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना से प्राप्त होने वाली यह बिजली प्रदेश के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय करने में उपयोगी सिद्ध होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 70 हजार लोगों को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक
    azad sipahi

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version