Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायु सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
    Breaking News

    वायु सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलीजेंस की सयुंक्त कार्रवाई के दौरान एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने वायु सेना के फाइटर लैफ्टिनेंट की वर्दी धारण कर सैकड़ों बेरोजगार युवकों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है।

    एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर ने शनिवार को बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त की पहचान जनपद कुशीनगर के सरगटिया निवासी उत्कर्ष पाण्डेय के रूप में हुआ है। उसके पास से ज्वाइनिंग, प्रमोशन, कॉल लेटर सहित सेना की वर्दी और अन्य चीजें बरामद हुई है।

    श्री नागर ने बताया कि काफी दिनों से राजधानी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर आदि जिलों में भारतीय वायु सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी कर बड़ी मात्रा में धनार्जन करने की सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम सक्रिय हुई और एक सूचना के आधार पर उत्कर्ष पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने वर्ष 2020 में भारतीय सेना की एक्स, वाई ग्रुप व एनडीए की परीक्षा दी थी, जिसमें उसके ही गांव के प्रवीन तिवारी का एक्स ग्रुप (टेक्निकल) में सेलेक्शन हो गया, जबकि वह फेल हो गया था।

    गांववालों और घर के लोगों के बीच की शर्मिन्दगी से बचने के लिये उसने सभी से झूठ बोल दिया कि उसका भी सेलेक्शन हो गया है। इसके बाद वह कुछ न कुछ झूठ बोलकर अपने परिवार वालों को गुमराह करता रहा कि उसकी ट्रेनिंग तेलंगाना में चल रही है, परन्तु कोरोना के कारण रोक दी गयी है। इसके पश्चात वर्ष 2021 वह लखनऊ में एक किराये के मकान में रहने लगा व अपने स्थानीय सम्पर्कों के साथ स्पाइसी स्वैगर्स नामक फूडशाप खोलकर काम करता रहा। इसी दौरान उसने गोरखपुर से भारतीय वायुसेना की वर्दी सिलवाई। चारबाग रेलवे स्टेशन के पास वर्दी की दुकानों पर मैडल एवं रिबन खरीद कर वर्दी में लगाया। कुशीनगर के कसया बाजार स्थित जनसेवा केन्द्र से उसने सेना के आईडी कार्ड बनवा लिया।

    यह सब करने के बाद उसने लोगों को विश्वास में लेकर लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। उसने वर्दी पहनकर कई नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों से मिला और फोटो भी खिंचवाई। फोटो को सोशल मीडिया में भेजता था ताकि लोग उस पर विश्वास करें। उसने ज्यादातर कुशीनगर के बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा है। यहां पर ठगी करने के बाद अब वो दिल्ली जाने की फिराक में था, तभी एसटीएफ और आर्मी इंटेलिजेंस टीम के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ चिनहट थाना पुलिस के सुपुर्द कर मुकदमा दर्ज करवाया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार के रोजगार मेले में रांची के 200 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
    Next Article 24 जुलाई को झारखंड को 24 नए आईपीएस को मिलेगा बैच
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version