Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव
    राज्य

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

    adminBy adminJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजीव भवन में संपन्न हुई। दीपक बैज के प्रदेश कांग्रेस कार्यभार संभालने के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रखा, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने समर्थन दिया तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों हाथ उठा कर निंदा प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

    बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सत्पगिरी शंकर उल्का, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नंद कुमार साय, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।

    देश का एक प्रमुख राज्य मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है। मणिपुर की जनता अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। दीपक बैज ने केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। मणिपुर में 80 दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। 500 से अधिक घरों में आग लगा दिया गया है। 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। मणिपुर के हालात सुधारने वहां पर कानून का राज स्थापित करने में केंद्र सरकार उदासीन बनी है। केंद्र सरकार मणिपुर में संवैधानिक प्रावधानों की बहाली के लिये कोई भी ठोस प्रायोजन करते नहीं दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मणिपुर की पीड़ाजनक घटना से छत्तीसगढ़ की तुलना कर राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत करने का काम किया। यह सदन मणिपुर मामले में केंद्र सरकार के रवैये और अक्षमता की कड़ी निंदा करता है तथा प्रधानमंत्री का मणिपुर को लेकर व्यवहार भी अस्वीकार्य तथा निंदनीय है।

    बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नये अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई एवं शुभकामनायें दिया तथा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यों की सराहना करते हुये उनकी पार्टी के प्रति की गयी सेवाओं के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिये कुछ भी नहीं किया, हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव तैयारी हमें करना है। उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी पड़ेगी। यह महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। हमने पांच साल में छत्तीसगढ़ की जो नींव रखी है। उसे हमें आगे बढ़ाना है।

    मुख्यमंत्री भूपेश ने संबोधित करते हुये कहा कि मणिपुर की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जो निंदा प्रस्ताव लाया है उसका मैं समर्थन करता हूं। जब मणिपुर जल रहा था तब प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कर्नाटक में बजरंग बली की जय का नारा लगाते घूम रहे थे। प्रधानमंत्री ने ढाई महिने बाद मणिपुर की घटना पर मीडिया के सामने आये उसमें राजनीति कर रहे थे। मणिपुर की घटना से छत्तीसगढ़ को जोड़ दिया।

    दीपक बैज ने कहा कि नये जिम्मेदारी और बड़ी जिम्मेदारी है। इन जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक काम करने का हम सबका दायित्व है। आलाकमान ने भरोसा जताया है, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भरोसा जताया है। कम समय में दो महीने बाकी है हमें चुनाव में जाना है। नवंबर में चुनाव हम लड़ेंगे और चुनाव हम जीतेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर की घटना के विरोध में रांची में मानव शृंखला
    Next Article शिवजी की तरह भारत माता भगवती हैं : दिगन्त विस्व शर्मा
    admin

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version