Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब भारत की अंजू पहुंच गई फेसबुक दोस्त से मिलने पाकिस्तान
    Top Story

    अब भारत की अंजू पहुंच गई फेसबुक दोस्त से मिलने पाकिस्तान

    adminBy adminJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान की सीमा हैदर की भारत में सुर्खियां बटोर रही प्रेम कहानी के दरमियां मुल्क में भारत की अंजू की लव स्टोरी पर लोग चटखारे ले रहे हैं। अंजू अपने देश की सरहद लांघकर यहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। वह इस समय खैबर पख्तूनख्वाह के अपर दीर जिले के कुलशो गांव में है। नसरुल्लाह से वह पिछले चार साल से फेसबुक से जुड़ी थी।

    पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कैलोर इलाके की अंजू के पास वैध यात्रा दस्तावेज हैं। 25 दिसंबर, 1988 को जन्मी अंजू ने स्थानीय पत्रकारों से कहा है कि नसरुल्लाह से प्यार करती है। फेसबुक पर परवान चढ़ी दोस्ती के प्यार में बदलने के बाद उसने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान आने का फैसला किया। अधिकारियों का कहना है कि ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली अंजू तलाकशुदा है। यह उसकी पाकिस्तान की पहली यात्रा है। भारत से वह रावलपिंडी पहुंचीं। वहां से 22 जुलाई को नसरुल्लाह उसे अपर दीर अपने घर ले गया। वह बीएससी है। नसरुल्लाह के चार भाई हैं।

    नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग को भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुश्री अंजू को 30 दिन का वीजा देने का निर्णय लिया गया है। यह केवल अपर दीर के लिए वैध है। अपर दीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान के अनुसार, भारतीय महिला अंजू के यात्रा दस्तावेज सही हैं। उसे नसरुल्लाह के साथ रहने की अनुमति दी गई है। वह एक महीने तक रह सकती है।

    इस बीच पाकिस्तान पहुंची अंजू के बारे में भारत के राजस्थान प्रांत के अलवर जिले के औद्योगिक शहर भिवाड़ी से अहम सूचना आई है। अंजू और उसके पति अरविंद की मोबाइल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। अंजू उससे कह रही है कि- ‘मेरे बारे में पूछताछ के लिए कोई भी अधिकारी या मीडिया वाला आए तो वह उसके दस्तावेज नहीं दे। उन्हें कह दे कि वह सभी दस्तावेज अपने साथ ले गई।’ इस बातचीत के दौरान अरविंद ने उससे मीडिया में चल रही शादी को लेकर सवाल किया तो वह बोली बाद में बात करेंगे। बताया गया है कि अलवर जिला प्रशासन और भिवाड़ी पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पाकिस्तान से अंजू ने की भारत कॉल, पति अरविंद से की बात, पढ़ें क्या बोली

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर हिंसा के खिलाफ कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
    Next Article उप्र एटीएस की छह जिलों में छापेमारी, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version