Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस सरकार का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार: नरेंद्र मोदी
    देश

    कांग्रेस सरकार का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार: नरेंद्र मोदी

    adminBy adminJuly 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दो दिनों की यात्रा पर राजस्थान पहुंचे प्रधानमंत्री, कांग्रेस पर साधा निशाना
    -प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की
    -मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा: मेरी स्पीच हटा दी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    सीकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर राजस्थान पहुंचे। उन्होंने सीकर से भाजपा के चुनावी अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार का मतलब है लूट की दुकान और झूठ का बाजार। लूट की दुकान का नया प्रोडक्ट है लाल डायरी। ये कांग्रेस का डिब्बा गोल कर देगी। इससे पहले सीकर में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की। 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की गयी। इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी जाना था, पर वह नहीं गये। उन्होंने सुबह ही ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से उनकी तीन मिनट की स्पीच हटा दी गयी। इसलिए वह ट्वीट के जरिए पीएम का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि पीएमओ ने इस पर जवाब दिया कि उन्हें न्योता दिया गया था और स्पीच भी प्रोग्राम में रखी गयी थी।

    चार साल वर्चस्व की लड़ाई में बर्बाद:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से विकास में रोड़े अटकाने का ही काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि लाल डायरी इस चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है। जो चार साल सिर्फ सोयेगा, वह काम का हिसाब कैसे देगा? इन लोगों ने सरकार का हर दिन आपसी खींचतान, वर्चस्व की लड़ाई में बर्बाद किया है।

    समृद्ध भारत के लिए भ्रष्टाचार क्विट इंडिया की जरूरत:
    नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नाम बदलने का पैंतरा चला। कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाये, तो तुरंत कंपनी वाले नया बोर्ड लगा कर अपना काम शुरू कर देते हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की जमात ऐसी फ्रॉड कंपनियों की नकल कर रही है। यूपीए से नाम बदल कर आइएनडीआइए कर दिया। नाम इसलिए बदला, ताकि ये कर्ज माफी के नाम पर किसानों से विश्वासघात छिपा सकें। आतंकवाद के आगे घुटने टेकने की बात छिपा सकें। उन्होंने कहा कि जैसे आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के लिए ‘क्विट इंडिया’ का नारा दिया था, वैसे ही समृद्ध भारत बनाने के लिए भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, आतंकवाद क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया जैसे नारे की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इनका तरीका वही है, जो हमेशा दुश्मनों ने अपनाया है। इंडिया नाम तो इस्ट इंडिया कंपनी में भी था। इंडिया नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भारत को लूटने के इरादे से लगाया गया था। नाम नया, काम वही पुराना। भारत की परवाह होती, तो वे विदेशियों से भारत में दखल देने की बात नहीं करते।

    राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि सीकर शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन यहां सत्ताधारी दल के लोग ही पेपर लीक का उद्योग चला रहे हैं। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है, इसलिए कांग्रेस को हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारे तीज-त्योहारों पर भी खतरा मंडरा रहा है। कब पत्थर चल जाये, कब कर्फ्यू लग जाये, कहा नहीं जा सकता। गैंगरेप कर बेखौफ आरोपी वीडियो वायरल कर देते हैं। छोटी बच्चियों से लेकर स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर तक यहां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस के नेता कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित महिलाओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं।

    किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ ट्रांसफर किये:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों के लिए यूरिया गोल्ड भी लांच किया। मोदी ने कहा कि जो यूरिया की बोरी देश के किसानों को 266 रुपये में मिल रही है, वह बोरी पाकिस्तान में 800 रुपये में मिलती है। पड़ोसी देश चीन में 2100 रुपये और अमेरिका में तीन हजार रुपये में मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘लाल सलाम’ के नारे के साथ सुभाष मुंडा को दी गयी अंतिम विदाई
    Next Article लातेहार में जमीन घोटाले का पदार्फाश होकर रहेगा : बंधु तिर्की
    admin

      Related Posts

      विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं

      July 22, 2025

      विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन

      July 22, 2025

      हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल

      July 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
      • सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version