Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आई फ्लू : लक्षण दिखते ही तुरंत संपर्क करें चिकित्सक से, बरतें सावधानी
    Breaking News

    आई फ्लू : लक्षण दिखते ही तुरंत संपर्क करें चिकित्सक से, बरतें सावधानी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। देश के कई राज्यों में इस समय आई फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बेगूसराय में भी इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते कई सालों में ऐसा पहली बार है जब आई फ्लू के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में आई इंफेक्शन, आंखों के लाल होने की समस्या वाले मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है।

    चिकित्सकों का कहना है कि आई फ्लू भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। मानसून के दौरान यह बीमारी तेजी से बढ़ती है। लेकिन इस बार काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार हो रहे हैं। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम निजी विद्यालयों ने जानकारी साझा करने के साथ प्राथमिक उपचार के लिए आई ड्राप देने तथा अभिभावकों से विद्यालय नहीं भेजने को कहा है।

    कंसल्टेंट नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि आई फ्लू आंखों में होने वाला एक संक्रमण है। जिसके कारण आंखों में लालिमा, दर्द, सूजन, जलन जैसी परेशानियां होती है। इसे कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई भी कहा जाता है। यह एक संक्रमणशील बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। बारिश से आने वाले दिनों में केस और भी तेजी से बढ़ने की आशंका है।

    आई फ्लू के संक्रमण का कारण :
    बारिश के मौसम में पैथोजन्स यथा बैक्ट्रिया, वायरस, फंजाई आदि को वृद्धि करने के लिए आदर्श स्थिति मिलता है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार का संक्रमण फैलता है तथा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। फिलहाल जो आई फ्लू का बढ़ता हुआ मामला सामने आ रहा है। उसका एक प्रमुख कारण एडोनोवायरस का संक्रमण है। लेकिन द्वितीयक संक्रमण के रूप में मुख्यतः वेक्टरियल और एलर्जिक स्थिति गंभीर समस्या उत्पन्न कर रही है।

    आई फ्लू का लक्षण :
    आई फ्लू की समस्या में मरीज की आंखों में दर्द, सूजन, जलन और लालिमा जैसी परेशानियां होती है। इसकी वजह से आंखों से पानी बहने लगता है। संक्रमण बढ़ने पर मरीज को देखने में परेशानी हो सकती है। आई फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं आंखें लाल हो जाना, पानी चलना, चुभन और जलन महसूस होना, अधिक मात्रा में कीची निकलना, रात में सोने के बाद सुबह आंखों का चिपकना, सूजन, दर्द, खुजली तथा फोटोफोबिया-धूप तथा रोशनी का असह्य होना आदि।

    आई फ्लू का प्रसार एवं बचाव :
    आमतौर पर आई फ्लू का संक्रमण व्यक्तिगत संपर्क, संक्रमित सतह, वस्तुएं, गंदगी, धूल-मिट्टी आदि के कारण फैलता है। ज्यादातर मामलों में यह संक्रमण हाथों के जरिये फैलता है। इसलिए नियमित रूप से हाथ को साबुन से धोने पर संक्रमण का शिकार होने से बचा जा सकता है। गंदे हाथ से आंखों को छूने से बचना चाहिए। इसके अलावा कपड़े, तौलिया, टूथब्रश और मेकअप की चीज दूसरे के साथ शेयर नहीं करें। अगर सार्वजानिक जगहों पर जाते हैं, तो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दरवाजों के हैंडल या किसी भी सतह को छूने से बचें। अगर इन चीजों को छूते हैं, तो हाथों को साबुन से साफ करें। इसके अलावा आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति काला चश्मा या सनग्लास का प्रयोग करें।

    आई फ्लू हो जाए तो क्या करें :
    लक्षण दिखने पर इसे इग्नोर नहीं करें तथा ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने से बचें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टर के परामर्श से किसी भी प्रकार के आई ड्राप के इस्तेमाल से बचें। आमतौर पर डॉक्टर मरीज की स्थिति और लक्षणों के आधार पर दवाओं के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। ऐसे लोग जो गंभीर रूप से संक्रमित होते हैं, उन्हें कुछ हाई डोज वाली दवाओं के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है।

    डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि आमतौर पर संक्रमण रोकने के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाओं और ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लोगों को बिना डॉक्टर के सलाह के स्टेरॉयड युक्त दवाओं के सेवन से बिल्कुल बचना चाहिए। अन्यथा उनका कॉर्निया तक क्षतिग्रस्त हो सकता है और उनके आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Next Article बिहार के बगहा और रक्सौल में हुई बारिश, सभी जिलों में अलर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version