Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची में शीघ्र खुलेगी एनआइए की शाखा
    रांची

    रांची में शीघ्र खुलेगी एनआइए की शाखा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 14, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची में शीघ्र ही एनआइए की शाखा खुलेगी। साथ ही उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कैंप की बजाय इंटीग्रेटेड सेंटर शुरू किये जायेंगे। ये निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई यूनिफाइड कमांड की बैठक में लिये गये। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में नक्सल समस्याओं में 50 प्रतिशत की कमी आ गयी है। थोड़ा और प्रयास करें, तो साल के अंत तक नक्सल समस्या पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। सीमावर्ती राज्यों से ब्लॉक-थाने स्तर तक समन्वय बना कर काम करना जरूरी है। राज्य की सीमा से सटे दो किमी अंदर तक के गांवों में विकास कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे।

    अपराधियों के संगठन पर लगाया जा रहा अंकुश
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भयादोहन के लिए अपराधियों द्वारा संगठन तैयार किया गया है। इन पर भी अंकुश लगाने का काम जारी है। इन्हें उग्रवादियों से न जोड़ें। डीसी-एसपी के अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित जिले में यूनिफाइड कमांड गठित किया जायेगा। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए कैंप खोले जा रहे हैं। सरकार की आकर्षक प्रत्यार्पण एवं पुरस्कार पॉलिसी के कारण बड़ी संख्या में दुर्दांत उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
    उन्होंने कहा कि हर तीन माह में मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी समीक्षा बैठक होगी। सुझाव दिया कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कैंप के स्थान पर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया जाये। जिन क्षेत्रों में उग्रवादियों का दबदबा है, वहीं नये कैंप शुरू करने की जरूरत है। इसमें बूढ़ा पहाड़ सबसे प्रमुख है।
    बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, सीएम के सचिव सुनील वर्णवाल, राज्य के वरीय पुलिस पदाधिकारी, सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी, आइबी और एसएसबी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    पुलिस विभाग को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का प्रयास
    एसआरइ स्कीम के तहत 314 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भारत सरकार के पास बकाया है। इसे जल्द उपलब्ध कराया जाये। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। निर्देश दिया कि उग्रवादी घटनाओं मे शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों और आम नागरिकों को हर वर्ष एक स्थान पर बुलाकर गेट-टू-गेदर करें। उग्रवादियों के साथ ही उनके संरक्षकों पर भी कड़ी नजर रखें और कार्रवाई करें।

    जल्द मिलेगी आइआरबी की तीन बटालियन
    बैठक में बताया गया कि रांची में एनआइए की शाखा जल्द खुलेगी। एटीएस का गठन किया जा चुका है। राज्य को जल्द आइआरबी की तीन बटालियन मिल जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई ने नए बदलाव के साथ 500 रुपये के नोट निकाले
    Next Article किसान = राहत नारी = सम्मान गरीब = आसरा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

    April 19, 2026

    झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला

    April 18, 2026

    नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
    • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
    • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
    • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
    • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version