रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और अंचल अधिकारी चक्रधरपुर बाल किशोर महतो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को जांच संचालन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। उनके खिलाफ अवैध तरीके से नामांतरण करने एवं भूमि सुधार न्यायालय, वक्रधरपुर द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप है।
पूरे मामले पर चाईबासा के डीसी ने सात फरवरी 2023 को प्रपत्र “क” गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिसके बाद इसकी जांच की गयी प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया। अब सरकार ने विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया है। पदाधिकारी को 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है।